नवीन समाचार, नैनीताल, 8 अगस्त 2025 (Nainital News Today 8 August 2025 Navin Samachar)। ‘हर हाथ को काम, हर घर में सम्मान’ के संकल्प के साथ उत्तराखंड सरकार के ‘हर हाथ रोजगार अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को नैनीताल क्लब में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल की विधायक सरिता आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रोजगार मेले में बड़ी कंपनियों की भागीदारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में सुजुकी मोटर्स अहमदाबाद, क्वेश कॉर्प टाटा मोटर्स सहित कई निजी कंपनियों व औद्योगिक संस्थानों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया। 18 से 23 वर्ष के सैकड़ों बेरोजगार युवक-युवतियों ने इसमें भाग लिया, जिनमें कई को मौके पर ही प्रारंभिक चयन पत्र भी प्रदान किये गये।
बताया गया कि दोनों प्रमुख कंपनियों में कुल 350 पद रिक्त हैं, जिनमें चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12 हजार से 25 हजार 300 रुपये तक मानदेय मिलेगा। इस आयोजन की सफलता का श्रेय युवाओं की सक्रिय भागीदारी और प्रशासन के समन्वित प्रयासों को दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, महामंत्री हरीश राणा, भारत मेहरा, कमल जोशी, आशीष बजाज, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया, प्रशासनिक अधिकारी गोविंद बिष्ट, प्रकाश सनवाल, शंकर लाल तथा टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि सुनील कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बीज युक्त राखियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विकास भवन सभागार भीमताल में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु इको फ्रेंडली आयुर्वेदिक बीज युक्त राखियों का वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने राखियों का अनावरण कर स्कूली बच्चों को वितरित किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और इन राखियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रसारित किया जा सकता है।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एमएस गुंज्याल ने बताया कि इन राखियों में प्राकृतिक बीज संलग्न हैं, जिन्हें रक्षाबंधन के बाद मिट्टी में दबाने पर कुछ समय में हर्बल पौधे अंकुरित होंगे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पौधरोपण को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में डॉ. बबीता कन्याल, नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह मेहरा, डॉ. लक्ष्मण राणा, डॉ. शशि राणा, डीपीएम कमलेश भट्ट, विनय दरमोडा, खजान सिंह, हरिकेश तथा लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल की अध्यापिका कंचन जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हरित प्रकृति अभियान के अंतर्गत पौधरोपण
कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल में ‘हरित प्रकृति अभियान’ के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. दीवान रावत ने बेड़ू और पद्म प्रजाति के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि प्रकृति जीवन की आधारशिला है और पौधे लगाना मानव सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का सर्वोत्तम माध्यम है। बेडू फल के रूप में उपयोगी है, जबकि पद्म औषधीय गुणों और धार्मिक मान्यता से जुड़ा है।
कार्यक्रम में वन विभाग, अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय, कंप्यूटर विभाग तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के सहयोग से पाम, गुड़हल, पांगर व कनेर के पौधे भी लगाए गए। इस अवसर पर प्रो. रावत को शॉल ओढ़ाकर व प्लेटीगेरियम का पौधा भेंट कर, तथा वन अधिकारी ए.एल. आर्य को शॉल ओढ़ाकर व गणेश प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. नीता बोरा, प्रो. संजय पंत, प्रो. आशीष मेहता, प्रो. ललित तिवारी, हर्षवर्धन चौधरी, प्रो. आशीष तिवारी, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोदियाल, डॉ. कपिल खुलबे, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. नवीन पांडे, जगदीश पपनै, विशाल बिष्ट, वसुंधरा, कुंदन, लीला, गोपाल बिष्ट व मोहित सहित बीसीए के विद्यार्थी भी शामिल रहे।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम तय, 14 से ही शुरू हो जाएंगे कार्यक्रम
नैनीताल। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा तय की गई। निर्णय हुआ कि 15 अगस्त को जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों व संस्थानों में प्रातः 9 बजे तथा जिलाधिकारी कार्यालय में 9.30 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के आश्रितों, वीर शहीदों के परिजनों व सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रमों की शुरुआत 15 अगस्त को प्रातः 6.30 बजे से सभी विद्यालयों के विद्यार्थी प्रभात मल्ली ताल से तल्लीताल तक फेरी निकालेंगे, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस व पुलिस द्वारा यातायात नियंत्रण की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग ताल परिक्रमा कर आजादी के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। सरकारी चिकित्सालयों, वृद्धाश्रम आदि में फल व जलपान वितरित किये जाएंगे और सेनानी परिवारों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
आगे पूर्वाह्न 11 बजे से सभी विकास खंड कार्यालयों और विद्यालयों में वृहद स्तर पर पौधरोपण होगा। बैठक में उप जिलाधिकारी नवाजिस खलिक, जिला शिक्षा अधिकारी पीएल टम्टा, ईओ नगर पालिका द्वितीय नैनीताल विनोद सिंह जीना सहित अन्य विभागीय अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
14 अगस्त से ही शुरू हो जाएंगे कार्यक्रम (Nainital News Today 8 August 2025 Navin Samachar)
नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पूर्व नगर निगम, नगर पालिका, पंचायतों व ग्राम स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलेगा। 14 अगस्त को तल्लीताल से दर्शन घर तक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। 14 और 15 अगस्त को सरकारी भवनों पर कम वोल्टेज की विद्युत मालाएं सजेंगी तथा सार्वजनिक स्थानों पर देशभक्ति गीतों के माध्यम से आजादी के वीरों को नमन किया जाएगा।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Nainital News Today 8 August 2025 Navin Samachar, Uttarakhand Employment Fair, Tata Motors Recruitment, Suzuki Motors Jobs, Nainital Job Fair, Uttarakhand Government Schemes, Seed Rakhi Initiative, Environmental Awareness Uttarakhand, Herbal Plant Promotion, Harit Prakriti Abhiyan, Nainital Plantation Drive,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।