नवीन समाचार, नैनीताल, 23 अप्रैल 2024 (Nainital-Unknown Dead body found in the forest)। मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय के निकट गेठिया के जंगल में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गयी। शव बेहद सड़ा-गला है। उसका चेहरा पहचाने जाने योग्य नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और शव को जिला मुख्यालय पोस्टमॉर्टम के लिये लाने का प्रयास कर रही है।
ज्योलीकोट चौकी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव के जंगल में चारा-पत्ती लेने गये लोगों से गेठिया-सैनिटोरियम के जंगल में सड़ा-गला शव मिलने की जानकारी मिली। इस पर ज्योलीकोट चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।
शव पहचाने जाने की स्थिति में नहीं (Nainital-Unknown Dead body found in the forest)
पुलिस टीम को गेठिया-सैनिटोरियम से करीब एक-डेढ़ किमी दूर नीचे जंगल में सड़ी गली अवस्था में शव मिला। चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि शव का चेहरा गला हुआ है। इसलिये पहचाने जाने योग्य नहीं है। शव अपेक्षाकृत ठंडे-धूप रहित स्थान पर पड़ा मिला है। अनुमान के अनुसार उम्र 35-40 वर्ष और मृत्यु करीब 15-20 दिन या इससे भी पहले हुई हो सकती है। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। (Nainital-Unknown Dead body found in the forest)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे‘नवीन समाचार’पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Nainital-Unknown Dead body found in the forest)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














