टैक्सी बाइक चालक व पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप, विहिप कार्यकर्ताओं ने की शिकायत

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जुलाई 2025 (Taxi bike driver and police personnel accused of)उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल में टैक्सी-बाइक चालकों की मनमानी व पुलिस कर्मियों के व्यवहार को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए गये हैं। यह मामला हरिद्वार से नैनीताल आए विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री विकास कुमार से जुड़ा है, जिन्होंने तल्लीताल से मल्लीताल की यात्रा के दौरान टैक्सी बाइक चालक व पुलिस कर्मियों पर अभद्रता व पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है।

₹50 में तय यात्रा के लिए मांगे ₹100, फिर दी धमकी

(Taxi bike driver and police personnel accused of (2 Motorcycles Stolen in Nainital on the Same Day) Choriविकास कुमार के अनुसार उन्होंने तल्लीताल से मल्लीताल जाने के लिए एक टैक्सी बाइक ₹50 में तय की थी। लेकिन चालक मोहम्मद इरफान ने दो सवारी वाली बाइक में नियमविरुद्ध एक और सवारी बैठा दी और मल्लीताल पुलिस चौकी के पास उतारने के बाद दोनों से ₹100 की मांग करने लगा। बाद में दोनों सवारियों के लिए समझौते के बाद ₹80 ऑनलाइन भुगतान कर देने के बावजूद चालक व उसके साथियों ने पीछे से आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और धमकी दी कि ‘इतना मारेंगे कि गंजा कर देंगे।’

पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

आरोप है कि विकास कुमार ने जब मल्लीताल पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों से इस व्यवहार की शिकायत की, तो उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें ही डांटते हुए ‘गमछा पहनकर परेशान करने वाला’ कह दिया और शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

विश्व हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन (Taxi bike driver and police personnel accused of)

इस घटना से आक्रोशित होकर विकास कुमार नगर के विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं विवेक वर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार व कुणाल बेदी आदि के हस्ताक्षरों से मल्लीताल कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी, और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

नगर में इस घटना को लेकर टैक्सी-बाइक चालकों की अनियमितता और पुलिस के रवैये पर जनमानस में भी प्रश्न उठने लगे हैं। पर्यटन नगरी की छवि को ध्यान में रखते हुए ऐसे मामलों में पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति और एक छात्रा के नाम जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Taxi bike driver and police personnel accused of, Nainital Taxi Bike Issue, Vishva Hindu Parishad Complaint, Taxi Driver Misbehavior)

Leave a Reply