नवीन समाचार, नैनीताल, 24 अप्रैल 2024 (NUJ-I remembered Prashant-also tribute to Vipul)। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन एनयूजे-आई यानी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया के सदस्य पत्रकारों ने संगठन के तत्कालीन जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित को उनकी तीसरी पुण्य तिथि पर याद किया। साथ ही नगर में कार्यरत रहे एएनआई के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विपुल गोयल को उनके असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

नगर मल्लीताल स्थित नगर पालिका पंत पार्क में बुधवार अपराह्न आयोजित शोक सभा में नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’ ने बताया कि जल्द ही स्वर्गीय दीक्षित की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा।
कैंसर से जंग हार गए विपुल (NUJ-I remembered Prashant-also tribute to Vipul)

स्वर्गीय विपुल गोयल ANI के कुमाऊं ब्यूरो थे और विगत 30 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। पिछले कुछ समय से वो कैंसर से पीड़ित थे और आज सुबह वो कैंसर से जंग हार गए। बेहद ही सौम्य, सरल व सहज स्वभाव के विपुल पत्रकारों, राजनेता, समाजसेवी और आम जनमानस के बीच अपनी बेबाक छवि के लिए लोकप्रिय थे। (NUJ-I remembered Prashant-also tribute to Vipul)
श्रद्धांजलि देने वालों मे कुमाऊं महासचिव रवि पांडे, महामंत्री राजू पांडे, जिला अध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी, महासचिव नवीन पालीवाल, उपाध्यक्ष गौरव जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएम इमाम, महासचिव पंकज कुमार, उपाध्यक्ष तेज सिंह नेगी, संगठन मंत्री रितेश सागर, सचिव संतोष बोरा, कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल, सुरेश कांडपाल, अजमल हुसैन, नरेश कुमार, दामोदर लोहनी, आकांक्षी माड़मी, योगिता तिवारी, हर्षित आर्या व तनुज पांडे आदि उपस्थित रहे। (NUJ-I remembered Prashant-also tribute to Vipul)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (NUJ-I remembered Prashant-also tribute to Vipul)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












