ओबीसी महिला के लिए आरक्षित गाँव में एक भी ओबीसी व्यक्ति नहीं, नहीं हुआ एक भी नामांकन, ग्रामीणों ने दी चेतावनी..

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

डांगी ग्राम पंचायत में ओबीसी महिला आरक्षण बना संकट, ग्रामीणों ने जताया रोष
नवीन समाचार, पौड़ी, 8 जुलाई 2025 (No OBC person in village reserved for OBC women)। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के कल्जीखाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डांगी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आरक्षण व्यवस्था के चलते संकट उत्पन्न हो गया है। इस ग्राम पंचायत में इस बार ग्राम प्रधान पद को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि गांव में ओबीसी वर्ग का कोई भी मतदाता ही नहीं है।

ग्राम में नहीं है ओबीसी प्रमाणित कोई भी व्यक्ति

Etv Bharatग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2015 से अब तक ग्राम डांगी में किसी को भी ओबीसी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। ऐसे में ग्राम प्रधान पद को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित करना सरासर नियम विरुद्ध और ग्रामीणों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। इस विसंगति के चलते ग्राम प्रधान पद हेतु अब तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश है।

प्रशासन को ज्ञापन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

इस मुद्दे को लेकर समाजसेवी जगमोहन डांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया से मिलकर ज्ञापन सौंपा और मांग की कि ग्राम पंचायत की सामाजिक संरचना के अनुरूप आरक्षण में संशोधन किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समाधान नहीं हुआ तो ग्रामवासी आगामी क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन (No OBC person in village reserved for OBC women)

इस संबंध में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए विषय को गंभीरता से लेते हुए शासन को मार्गदर्शन हेतु पत्र भेजा जाएगा और शासन से निर्देश प्राप्त होते ही तदनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल डांगी ग्राम पंचायत में यह अनूठी स्थिति प्रशासन के समक्ष एक जटिल चुनौती बन गई है।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।  (No OBC person in village reserved for OBC women, Pauri Panchayat Election, OBC Reservation Issue, Danghi Gram Panchayat)

Leave a Reply