नवीन समाचार, टिहरी, 21 फरवरी 2024 (Youth jumped into the River)। उत्तराखंड के टिहरी जनपद के श्रीनगर में एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। उसे बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उसे उसके परिजन चिकित्सक को दिखाने के लिए चिकित्सालय ले जा रहे थे।
तभी युवक ने कीर्तिनगर पुल पर पहुंचते ही उसने अपनी मां और जीजा का हाथ छुड़ाकर अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी है। सूचना पाकर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और युवक की खोजबीन में खोज एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी (Youth jumped into the River)
पुलिस से प्राप्त जानकारी निवासी रोहित रावत निवासी ग्राम कांडी रामपुर श्रीनगर की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। चिकित्सालय ले जाने के दौरान अपनी मां ऋषि देवी और जीजा अरविंद रावत के साथ इलाज के लिए जा रहा था। तभी रोहित ने मां और जीजा का हाथ छुड़ाकर कीर्तिनगर पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। मां और जीजा कुछ समझ पाते तब तक रोहित नदी की लहरों में ओझल हो गया। (Youth jumped into the River)
कीर्तिनगर कोतवाली के प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कहा कि युवक को खोजने के लिए इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की खोजबीन के लिए खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। (Youth jumped into the River)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Youth jumped into the River)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













