गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में श्रद्धालुओं-सैलानियों की भारी भीड़, लगी लाइनें
नवीन समाचार, नैनीताल, 12 मई 2025 (On Guru Purnima-Puja-Blood Donation-Devi Bhagwat)। भारत एवं पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के बीच घोषित हुए संघर्ष विराम के बाद सैलानी पर्वतीय पर्यटन स्थलों की ओर उमड़ पड़े हैं। इसकी बानगी सोमवार को गुरु पूर्णिमा के पर्व पर नैनीताल एवं निकटवर्ती पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर उमड़ी श्रद्धालुओं-सैलानियों की भीड़ के रूप में देखने को मिली। नैनीताल के नयना देवी मंदिर के साथ ही निकटवर्ती धार्मिक स्थल कैंची धाम एवं खासकर भवाली के पास स्थित घोड़ाखाल मंदिरों में आज श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
बताया गया है कि कैंची धाम में प्रशासनिक सख्ती के कारण अब अधिकांश श्रद्धालु घोड़ाखाल मंदिर जा रहे हैं, जो कि कुमाऊं में न्याय के देवता ग्वेल देवता एवं न्याय के मंदिर व घंटियों वाले व देवता के लिये लिखी हुई चिट्ठियों के लिये प्रसिद्ध है। बताया गया है कि यहां रविवार के बाद लगातार दूसरे दिन मंदिर परिसर में अंतिम छोर पर स्थित भैरव देवता के मंदिर के पीछे से श्रद्धालुओं की लगातार 100 मीटर से अधिक लंबी लाइनें लगी रहीं, जो सामान्यतया कभी भी नजर नहीं आती हैं। बताया गया कि इसका कारण कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के निजी वाहनों को रोका जाना है।
उधर कैंची धाम मंदिर के लिये जाने वाले श्रद्धालुओं को भवाली सैनिटोरियम पर रोकने और वहां से शटल टैक्सी से भेजने में भवाली पुलिस के कर्मियों को दोपहर बाद तक काफी मेहनत करनी पड़ी। इधर नैनीताल नगर में भी आज श्रद्धालुओं-सैलानियों की काफी भीड़भाड़ देखने को मिली।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर खम्पा भोटिया समिति के सदस्यों ने किया रक्तदान
नैनीताल। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को खम्पा भोटिया समिति नैनीताल की ओर से बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि खम्पा भोटिया समुदाय प्रतिवर्ष बुद्ध पूर्णिमा के दिन रक्तदान शिविर आयोजित करता है। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में सेवा भाव को प्रोत्साहित करना है।
शिविर में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, आनंद सिंह खम्पा, प्रेम सिंह, चिमी सिंह, ताइस सिंह, कन्नू खम्पा, तेनजिन, पान सिंह खम्पा, श्याम सिंह खम्पा, करमा, दिनेश, पसंग डोमा, निर्मल, तेनजिन भोटिया, रिंजिन, शेरब, कुंगा खम्पा व दीपू सहित अनेक लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सिद्ध बाबा मंदिर में 15वें स्थापना दिवस पर स्थापित हुई बाबा की नयी मूर्ति
नैनीताल। बैशाख पूर्णिमा के अवसर पर नैनीताल के चीना चुंगी स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में मंदिर के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिद्ध बाबा की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही विविध धार्मिक अनुष्ठानों और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर यहां प्रातः से ही धार्मिक आयोजन आरंभ हो गए थे। इस अवसर पर यहां नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही हवन, कन्या पूजन, सुंदरकांड पाठ जैसे धार्मिम अनुष्ठान एवं अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूजन में भुवन चंद्र मठपाल, दीवान धामी, संतोष सिंह व भीम सिंह सहित अनेक श्रद्धालु सपत्नीक यजमान के रूप में सम्मिलित हुए जबकि धार्मिक अनुष्ठान पंडित महेश भट्ट द्वारा विधिवत् रूप से संपन्न कराए। भंडारे की व्यवस्थाओं में सभासद भगवत रावत व लता दफौटी, राजेंद्र भट्ट, हरीश जोशी, राजू बिष्ट, गौरव शर्मा, माधव अधिकारी, किशन बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, संजय सुयाल व अखिल साह सहित अनेक स्थानीय युवा सक्रिय रूप से सहभागी रहे।
देवी भागवत में देवी के स्वरूप, शक्तियों और भक्तों पर उनकी कृपा की महत्ता का वर्णन (On Guru Purnima-Puja-Blood Donation-Devi Bhagwat)
नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा द्वारा जन कल्याणार्थ आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के आठवें दिन व्यास देवेश शास्त्री ने देवी के स्वरूप, शक्तियों और भक्तों पर उनकी कृपा की महत्ता का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के रूप में देवी भक्तों की रक्षा करती हैं और उन्हें मोक्ष प्रदान करती हैं। देवी की भक्ति से साधक को ज्ञान, ऊर्जा और आत्मबल की प्राप्ति होती है, जो उन्हें मोक्ष और कल्याण की दिशा में प्रेरित करती है।
व्यास शास्त्री ने बताया कि देवी की साधना से मानव जीवन में शांति, सद्बुद्धि और मुक्ति संभव है। उन्होंने श्रद्धालुओं को मां भगवती की कृपा से सभी का कल्याण होने की कामना के साथ कथा समाप्त की। पूर्णिमा के अवसर पर दीपदान सभा भवन में हुआ। आयोजन का अंतिम दिन मंगलवार को है, जिसमें प्रातः 7 बजे पूजन, यज्ञ के बाद दोपहर 12 बजे कथा तथा 1.30 बजे भंडारा होगा। सभा द्वारा सभी को पारायण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।
सोमवार के पूजन में यजमान के रूप में नरेंद्र बिष्ट तथा सभा के अध्यक्ष मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, अशोक साह, बिमल चौधरी, मुकेश जोशी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, हीरा सिंह, कैलाश बोरा, मिथिलेश पांडे, आनंद बिष्ट, हरीश पंत, राजेंद्र बिष्ट, बिमल साह, भुवन बिष्ट, मुन्नी भट्ट, जया पालीवाल, दिनेश भट्ट, भीम सिंह कार्की, सुमन साह, मोहित साह, भावना, पुष्पा बवाड़ी, शोभा जोशी, कमलेश ढौंढियाल, आभा साह, ज्योति ढोंढियाल, डॉ. मनोज बिष्ट, प्रेमा, डॉ. रीमा मिश्रा, प्रदीप जेठी, हरीश राणा, धर्मेंद्र शर्मा, मनोज साह, गोविंद सिंह, प्रो. ललित तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। (On Guru Purnima-Puja-Blood Donation-Devi Bhagwat, Nainital News, Dharm-Astha, On Guru Purnima, huge crowd of devotees and tourists in temples)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(On Guru Purnima-Puja-Blood Donation-Devi Bhagwat, Nainital News, Dharm-Astha, On Guru Purnima, huge crowd of devotees and tourists in temples, queues, blood donation, idol installation and Devi Bhagwat, Guru Purnima 2025, Naina Devi Temple Crowd, Kainchi Dham Devotees, Ghorakhal Temple Line, Justice God Golu Devta, Ram Navami Pilgrimage, Nainital Tourist Rush, Shuttle Service Bhowali, Khampa Bhotiya Blood Donation, Buddha Purnima 2025, BD Pandey Hospital Camp, Siddh Baba Temple, Idol Installation Ceremony, Pran Pratishtha Nainital, Devi Bhagwat Katha, Devotees In Nainital, Shri Ram Sevak Sabha, Vyas Devesh Shastri, Religious Gathering Uttarakhand, Deepdaan Sabha Bhawan,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।