नवीन समाचार, नैनीताल, 6 जुलाई 2023। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने यूकेएसएसएससी (uksssc) यानी उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को बड़ी राहत देते हुए स्नातक स्तरीय परीक्षा तय तिथिदे 9 जुलाई को आयोजित करने की मंजूरी दी है, और संबंधित याचिका को भी निस्तारित कर दिया है। उच्च न्यायालय के आदेश के अब यह परीक्षा आयोग के नए निर्णय के अनुसार होगी।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में प्रश्न पत्र लीक होने के प्रकरण के बाद यूकेएसएसएससी ने दिसंबर माह में स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त कर दी थी। इस दौरान बड़ी संख्या में आयोग ने नकलचियों को सूचीबद्ध कर परीक्षा में बैठने के लिए प्रतिबंधित किया, और नकलचियों का वास्तविक आंकलन न हो पाने पर पूरी परीक्षा को निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया था।
इस पर परीक्षा में पास हुए जगपाल सिंह, संजय कुमार, शोभा, मनोज सिंह, हेमा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, कुलदीप कुमार सहित अन्य अभ्यर्थियों ने सात अलग-अलग याचिकाएं दायर कर नकलचियों को बाहर कर उन्हें नौकरी देने की मांग की। इस पर जब आयोग ने नए सिरे से परीक्षा कराए जाने का अपना निर्णय कायम रखा तो पास हुए अभ्यर्थियों ने आयोग के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायाीलय में याचिका दायर कर दी, जहां लंबे समय से परीक्षा कराए जाने को लेकर याचिका पर लंबी बहस चल रही थी।
इधर गुरुवार 6 जुलाई को न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ ने लंबी बहस के बाद अभ्यर्थियों के तर्कों को अस्वीकार कर याचिकाएं निस्तारित कर दी हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद अब यह परीक्षा आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार 9 जुलाई को होगी। बताया गया है कि आयोग ने पहले ही परीक्षा में बैठने के लिए करीब एक लाख 40 हजार अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। हरिद्वार में कांवड़ सीजन के कारण 12 जिलों में यह परीक्षा कराई जाएगी। अब नकल करते पकड़े गए व आयोग द्वारा प्रतिबंधित अभ्यर्थियों को छोड़कर सभी अन्य परीक्षा में शामिल होंगे।
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर हमारे टेलीग्राम पेज से जुड़ें और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें।
बड़ा समाचार : यह भी पढ़ें : (uksssc) 200 से अधिक नकलचियों पर पांच साल तक कोई भी भर्ती परीक्षा देने की रोक
नवीन समाचार, देहरादून, 20 मई 2023। UKSSSC ने तीन भर्ती परीक्षाओं में नकल के 22 आरोपित अभ्यर्थियों पर पांच साल तक कोई भी भर्ती परीक्षा देने की रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि आयोग इसी सप्ताह 180 अभ्यर्थियों पर भी इसी तरह की रोक लगा चुका है। इस प्रकार इसी सप्ताह में 200 से अधिक अभ्यर्थियों पर पांच साल तक कोई भी भर्ती परीक्षा देने की रोक लगा दी गई है।
आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि 2017 में आयोजित तकनीशियन ग्रेड-2 के साथ ही 2018 में आयोजित कनिष्ठ सहायक और एलटी सहायक अध्यापक परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत पर पूर्व में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
पुलिस जांच के आधार पर आयोग ने पिछले माह इन आरोपितों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा था। इसमें से कुछ ने अपना पक्ष नहीं रखा। जबकि जिन्होंने जवाब दिया, वे भी अपने बचाव में कोई ठोस प्रमाण नहीं दे पाए। इस कारण आयोग की पूर्ण बैठक में इन सभी पर अगले पांच साल तक भर्ती परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है।
इनमे तकनीशियन ग्रेड-2 के 6, कनिष्ठ सहायक के 1 व एलटी के 15 प्रतिभागी शामिल हैं।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














