नवीन समाचार, खटीमा/हरिद्वार, 14 जून 2023। बुधवार का दिन दो दुःखद घटनाओं के नाम रहा। इन घटनाओं में सेना के एक युवा जवान और पुलिस के एक उप निरीक्षक (Young Soldier and Police sub-inspector died) की मौत हो गई।
पहली घटना जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा की है। यहां सेना के जवान चारुबेटा पहाड़ी कालोनी निवासी 25 वर्षीय मोहन सिंह गुरंग गत 12 जून को यानी दो दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। बताया जा रहा है बीती रात वह खाना खाकर सोये थे लेकिन आज सुबह अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये। घटना के बाद से मृतक जवान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फौजी मोहन सिंह गुरंग राजौरी सेक्टर में तैनात थे। घटना की सूचना पाकर उपनिरीक्षक किशोर पंत अपनी टीम के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे। उन्होंने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर एक अन्य घटना में उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह पुत्र बाबूराम निवासी केहडा, लक्सर जिला हरिद्वार का भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। पुष्पेन्द्र पौड़ी गढ़वाल में तैनात थे। बताया गया है कि वह आज अपनी बुलेट मोटर साइकिल से अपने दोस्त अमित के साथ कहीं जा रहे थे और इस बीच देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर छिद्दरवाला के समीप उनके साथ एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में पुष्पेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। उनके निधन के बाद उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह इन दिनों पौड़ी गढ़वाल में तैनात थे। बुधवार को वह अपनी बुलेट पर सवार होकर जा रहें थे। इसी दौरान उनकी बुलेट का भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में सड़क पर पड़े उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह और घायल अमित को 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया।
जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र की मौत हो गई, जबकि घायल अमित पुत्र विजेंद्र निवासी ढाढेकी अकबरपुर, मंगलौर, हरिद्वार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि पुष्पेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- सड़क किनारे लगी सड़क की फोटो वाली होर्डिंग को असली सड़क समझकर ट्रक उस ओर ले गया चालक! होर्डिंग फाड़कर दीवार से टकराया
- गायक दलेर मेहंदी पर कार्यक्रम में खुद गाने की जगह पहले से रिकॉर्ड किए गए गीत बजाने का आरोप, भड़के मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर पहुंचकर लगाई फटकार
- अंकिता भंडारी प्रकरण: दिल्ली में माता-पिता के प्रदर्शन की सूचना न मिलने पर एलआईयू निरीक्षक निलंबित, कथित वीआईपी को लेकर विवाद तेज
- किशोरी की आत्महत्या के मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वतखोरी का आरोप, दो तत्कालीन दरोगाओं पर भ्रष्टाचार का अभियोग दर्ज
- राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का नैनीताल में गाजे-बाजे के साथ स्वागत, दुर्गा पूजा महोत्सव, कुमाऊं विवि की अंतरमहाविद्यालयी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता, हिमालयी जड़ी-बूटियों से हस्तनिर्मित साबुन से स्वरोजगार
- मरे सांप से जमीन में 100 किलो सोना दबा होने का झांसा देकर 20 लाख ठगे, आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी
- मोहब्बेवाला में लगातार सड़क दुर्घटनाओं से दहशत, किराएदार छोड़ रहे मकान; दैवीय प्रकोप की चर्चा के बीच सुरक्षा उपायों पर जोर
- उत्तराखंड कांग्रेस ने 2027 के चुनावों की तैयारी तेज की, जिला और विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति
- दसवीं के छात्र ने विद्यालय के द्वार पर प्रधानाचार्य से की मारपीट
- 18 से 40 वर्ष के हाईस्कूल से होटल मैनेजमेंट पास युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 10 से 25 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।