नवीन समाचार, हल्द्वानी, 27 जून, 2024 (Leopard killed a 7 year old child from Haldwani)। उत्तराखंड में मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तक ग्रामीण क्षेत्रों से सुनाई देने वाली घटना हल्द्वानी जैसे राज्य के बड़े शहर में हुई है। यहां एक 7 वर्षीय बच्चे को गुलदार द्वारा निवाला बनाये जाने की घटना हुई है। इससे हर कोई स्तब्ध रह गया है, जबकि क्षेत्रवासी भयभीत हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में काठगोदाम के पास स्थित निर्मला कांवेंट स्कूल के करीब रेलवे पटरी के दूसरी ओर झोपड़ी बनाकर रहने वाले परिवार का 7 वर्षीय बच्चा बुधवार शाम अपने पिता के साथ पास के जंगल में शौच के लिये गया था। तभी गुलदार बच्चे को गले से पकड़कर ले गया।
सुबह पास के जंगल में दिखा शव (Leopard killed a 7 year old child from Haldwani)
तभी से वन विभाग की टीमें सूचना मिलने के बाद बच्चे की तलाश में लगी हुई थीं, लेकिन तब उसका कुछ भी पता नहीं चला। इधर गुरुवार सुबह करीब छः बजे पास के छःखाता के संरक्षित वन क्षेत्र में उसका क्षत-विक्षत शव-बच्चे के शरीर का धड़ बरामद हुआ है। जबकि शरीर का आधा हिस्सा (ऊपरी धड़) जानवर ने खा लिया था। इससे परिवार के साथ आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गये कि शहर के बीच में ऐसी घटना हो गयी। सूचना पर मिलने पर पुलिस, वन और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने बच्चे के घर जाकर परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिये। एसडीएम वर्मा ने बताया कि करीब 6 लाख रुपये का जुर्माना प्रभावित परिवार को दिया जायेगा।
जबकि वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने ओर आसपास गस्त करने और तात्कालिक सहायता के रूप में पीड़ित को 50 हजार रुपये दे दिये हैं। साथ ही क्षेत्र में गुलदार पर नजर रखने के लिये ट्रैप कैमरे भी लगाये जा रहे हैं। क्षेत्र में इस तरह कच्ची झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को बच्चों को अकेले न छोड़ने व सावधानी बरतने को कहा गया है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि बच्चे को निवाला बनाने वाला जानवर गुलदार है या कोई और जंगली जानवर हालांकि वन विभाग के अधिकारी हमलावर जानवर के पद चिन्हों को देखकर तेंदुआ होने का अनुमान लगा रहे हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Leopard killed a 7 year old child from Haldwani, Leopard, Guldar, Man-Wild Conflict, Wild Conflict, Haldwani, Leopard killed 7 year old child in Haldwani)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














