नेपाली छात्र शान प्रजापति की मृत्यु के मामले में शेरवुड विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी आरोपित दोषमुक्त…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अप्रैल 2025 (Principal of Sherwood School Nainital Acquitted) प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश विक्रम के न्यायालय ने प्रतिष्ठित शेरवुड विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी आरोपितों को दोषमुक्त करार दिया है। वर्ष 2014 में विद्यालय के छात्र नेपाल के नागरिक शान प्रजापति की मृत्यु के मामले में नैनीताल से लेकर नेपाल तक व्यापक प्रदर्शन हुए थे। यह निर्णय मंगलवार को सुनाया गया।

यह भी पढ़ें :  कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार के समर्थन का असर, व्यवसाय ठप, बेटी का स्कूल छूटा, आर्थिक और मानसिक संकट भी गहराया

पूरी घटना की जानकारी छात्र की माँ को दी जाती रही

U'Khand Court Convicts Sherwood Principal, 2 Others In Death Of Nepalese  Student THE NEW INDIAN - ukhand court convicts sherwood principal 2 others  in death of nepalese student - New Indianज्ञात जानकारी के अनुसार 15 नवंबर 2014 को नेपाल की निवासी महिला नीना श्रेष्ठ ने तल्लीताल थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि उनका पुत्र शान प्रजापति शेरवुड विद्यालय में 2011 से अध्ययन कर रहा था। 13 नवंबर 2014 की सुबह 10 बजे विद्यालय की ओर से फोन आया कि शान अस्वस्थ है। नीना ने हाउस मास्टर रवि कुमार को फोन व ईमेल के माध्यम से पुत्र की कुशलता पूछी, परंतु तब कोई उत्तर नहीं मिला।

किन्तु तीन बजे रवि कुमार ने स्वयं शान के चिकित्सालय में भर्ती होने की सूचना दी और रात आठ बजे प्रधानाचार्य ने बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जाने की बात कही। 14 नवंबर की रात एक बजे प्रधानाचार्य ने शान को एंबुलेंस में स्थानांतरित करने की जानकारी दी। 15 नवंबर की सुबह नौ बजे नीना को पुत्र की मृत्यु की सूचना मिली।

अभियोग व निर्णय (Principal of Sherwood School Nainital Acquitted)

नीना ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य , हाउस मास्टर रवि कुमार व सिस्टर पायल के विरुद्ध पुलिस में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए के तहत अभियोग दर्ज किया।

मामले में पूर्व में न्यायालय ने 29 जून 2022 को प्रधानाचार्य सहित दो अन्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए के तहत दोषी ठहराते हुए दो-दो वर्ष के कठोर कारावास व 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनायी थी। इस निर्णय को चुनौती देते हुए प्रधानाचार्य व अन्य ने अपर जिला न्यायाधीश के न्यायालय में अपील की।

यह भी पढ़ें :  लिव-इन संबंध में रह रही देहरादून की छात्रा की प्रसव के बाद मृत्यु, यूसीसी पंजीकरण न होने से उठा कानूनी और सामाजिक प्रश्न

दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायालय ने मंगलवार को प्रधानाचार्य व अन्य दो को दोषमुक्त करने का आदेश दिया। (Principal of Sherwood School Nainital Acquitted)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Principal of Sherwood School Nainital Acquitted, Nainital News, Sherwood College Nainital News, Court News, Court Order, Sherwood College Nainital, Principal Acquitted, Student Death Case, Judicial Verdict, Nepal Protest, Education Negligence, Legal Appeal, Indian Penal Code, Court Decision, Uttarakhand News, School Management, Child Safety, Legal Justice, Education System, Shan Prajapati Case, School Negligence, Indian Judiciary, Court Verdict, Uttarakhand News, Death By Negligence, IPC Section 304A, Student Death Case, Education News India, Sherwood Principal Acquitted, High Profile School Case, Legal Updates India, Indian Court Decisions, Boarding School Controversy, Justice For Shan, District Court Nainital, Nepal India Case, Indian Legal System, In the case of death of Nepali student Shan Prajapati, all the accused including the principal of Sherwood School have been acquitted, )

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के लामाचौड़ में ज्वेलर ग्राहकों का लाखों का सोना और नकदी लेकर लापता, पीड़ितों ने एसएसपी से की शिकायत