नवीन समाचार, नैनीताल, 11 मई 2024 (The sword of arrest hangs on former IAS officer)। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के डेरा कार सेवा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की पिछले माह हुई हत्या के मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी हरबंश सिंह चुघ पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गयी है। चुघ इस मामले में नामजद आरोपित हैं। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया है।
की थी गिरफ्तारी पर रोक लगाने व प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग (The sword of arrest hangs on former IAS officer)
उल्लेखनीय है कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के दौरान चुघ गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष थे। हत्या के आरोप में उन्हें नामजद किया गया था। चुघ ने उच्च न्यायालय याचिका दायर कर बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी के क्रम में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और इस प्राथमिकी को निरस्त करने की प्रार्थना की थी। अब उनकी याचिका के निरस्त होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की संभावना व्यक्त की जा रही है। (The sword of arrest hangs on former IAS officer)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (The sword of arrest hangs on former IAS officer)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













