नवीन समाचार, हल्द्वानी, 30 अगस्त 2024। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक तलाकशुदा व दो बच्चों की मां को शादी करने के प्रयास में उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने, धमकाने और ब्लैकमेल करने का महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया है।
ऐसे किया महिला का उत्पीड़न (Haldwani-Young man is harassing Divorcee-Mother)

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी एक वृद्ध महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी तलाकशुदा है और दो बच्चों की मां है। तलाक के बाद बेटी उनके साथ ही रहती है। महिला का आरोप है कि गौरव कश्यप नामक युवक ने उनकी बेटी से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया और बाद में उनकी बेटी के नाम से एक फर्जी सोशल मीडिया पहचान भी बना ली।
इसके बाद युवक ने उनकी बेटी की फोटो को संपादित कर, उस फर्जी पहचान से सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए उस पर शादी का दबाव डालने की कोशिश की। जब बेटी ने शादी से इनकार कर दिया तो युवक ने उसे ब्लैकमेल करते हुए धन की मांग कर रहा है। पुलिस के अनुसार, मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है, और आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Haldwani-Young man is harassing Divorcee-Mother)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Haldwani-Young man is harassing Divorcee-Mother, Nainital News, Haldwani News, Crime Against Women, Haldwani, FIR, Blackmail, Social Media, Mahila Utpidan, Mahila Apradh, For Marriage, young man is harassing a divorcee and mother of two children, FIR lodged,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















You must be logged in to post a comment.