भीमताल में शराब की दुकान में की जा रही थीओवर रेटिंग, एसडीएम ग्राहक बनकर पहुंचे तो…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 3 जुलाई 2025 (Over rating in liquor shop in Bhimtal-SDM reach)उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के भीमताल क्षेत्र में शराब की दुकानों में एमआरपी यानी अधिकतम मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब बेचने की शिकायतें सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सामने आने के बाद एसडीएम ने स्वयं ग्राहक बनकर पहुंचकर मामले की सच्चाई उजागर की। इस दौरान दुकान पर स्टॉक रजिस्टर भी अद्यतन नहीं मिला, और उपभोक्ताओं से अतिरिक्त मूल्य वसूली भी पाई गई। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी को प्रेषित कर दी गई है। देखें संबंधित वीडिओ :

ग्राहक बनकर पहुंचे एसडीएम, कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

भीमताल में शराब की ओवर रेटिंग पर चला प्रशासन का डंडा, दुकान में अनियमितताएं  उजागर - Vandana Sandeshपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल क्षेत्र की शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग की बढ़ती शिकायतों के बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह ने उप जिलाधिकारी नवाज़िश खलिक को मामले की जांच कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये। इस पर एसडीएम नवाज़िश खलिक ने बुधवार को भीमताल की एक शराब की दुकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए स्वयं ग्राहक बनकर एक शराब की बोतल खरीदी।

इस दौरान एमआरपी से अधिक मूल्य वसूलने पर उन्होंने सेल्समैन से इसका कारण पूछा, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपना पद उजागर किया और मौके पर ही दुकान से संबंधित समस्त दस्तावेजों की जांच की।

स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं, कार्ड स्वाइप पर अवैध अतिरिक्त शुल्क वसूली

जांच में पाया गया कि दुकान पर स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं था, जो आबकारी नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा उपभोक्ताओं से स्वाइप मशीन के माध्यम से भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा था, जो पूरी तरह गैरकानूनी है।

एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया और पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य सहित जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक शुल्क लेना कानूनन अपराध है और भविष्य में यदि इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।

प्रशासन की सख्ती से हड़कंप, उपभोक्ताओं में संतोष (Over rating in liquor shop in Bhimtal-SDM reach)

एसडीएम की इस सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से जहां शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया, वहीं उपभोक्ताओं में संतोष की लहर है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इस प्रकार की छापामार कार्रवाइयों से व्यापारी अनियमितताओं पर लगाम लगेगी।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Over rating in liquor shop in Bhimtal-SDM reach, Bhimtal News, Bhimtal Overrating Liquor, SDM Nawazish Khalik Action, Liquor Shop Raid Uttarakhand)

Leave a Reply