मा
भवाली में नजूल भूमि के आदेश के विरोध में प्रदर्शन, भाजपा नेताओं का पुतला फूका
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 10 फरवरी 2026 (Nainital News 10 Feb 2026)। नगर पालिका भवाली के द्वारा नजूल भूमि पर बसे लोगों का चिन्हीकरण कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसके विरोध में भवाली में मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे और समाजसेवी शीलू कुमार के नेतृत्व में शहरवासियों ने प्रदर्शन किया। पढ़ें पूर्व संबंधित समाचार : भवाली में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रकरण में भाजपा ने किया प्रदर्शन, एक सभासद पर पाकिस्तानी संबंधों सहित गंभीर आरोपों की जांच की मांग
इस हेतु एक दिन पहले युवा एकता मंच सहित अन्य संगठनों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई थी, जिसका असर प्रदर्शन में दिखाई दिया। इस दौरान नगर में आक्रोश रैली निकाली गई और बीच चौराहे पर भाजपा के चार नेताओं का पुतला फूका गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा से संबंधित नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कुछ नेता जानबूझकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं और भीमताल क्षेत्र से लोगों को बुलाकर नजूल भूमि पर बसे लोगों को उजाड़ने के लिए उकसाया जा रहा है। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी कि यदि ये नेता दोबारा क्षेत्र में आए तो उनका विरोध और अधिक तीव्र किया जाएगा। लोगों ने मांग की कि सरकार नजूल भूमि पर बसे परिवारों को फ्रीहोल्ड देकर वैध बनाए या नियमितीकरण करे।
नगर के कई वार्ड सदस्यों ने अपने लेटरहेड पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों का भी समर्थन रहा। प्रदर्शन में किशन अधिकारी, पवन रावत, सुमित सिंह, प्रदीप आर्या, कबीर साह, फ़रदीन अंसारी, दीपक आर्या, रहमान कुरेशी, इदरीस खान, जावेद, बिलाल, यश, मनीष, अरमान, सूरज, अमील, आदिल, समीत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
गुलदार की खाल व हड्डियों की तस्करी के आरोपित की जमानत अर्जी खारिज
नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने गुलदार की खाल और हड्डियों की तस्करी के मामले में बागेश्वर जनपद निवासी आरोपित महेश कपकोटी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। न्यायालय ने मामले को अत्यंत गंभीर प्रकृति का मानते हुए कहा कि यह अपराध वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है।
अभियोजन के अनुसार बीते माह 9 जनवरी 2026 को वन विभाग और पुलिस की एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नैनीताल के पंगूट रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास कार्रवाई कर महेश कपकोटी पुत्र जसोद सिंह कपकोटी, निवासी सुलई देव, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर को अभिरक्षा में लिया। आरोपित के पास मौजूद थैले से दो गुलदार की खालें और 4.350 किलोग्राम हड्डियां बरामद की गईं।
पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह यह सामग्री कपकोट से भुवन चंद्र जोशी से लेकर बेचने के उद्देश्य से लाया था और ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहा था। बरामद खालें और हड्डियां वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल संरक्षित एवं दुर्लभ प्राणी गुलदार से संबंधित पाई गईं। अभियोजन के अनुसार बरामद सामग्री का मूल्य लाखों रुपये आंका गया है, जो अपराध की व्यावसायिक और संगठित प्रकृति को दर्शाता है।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी-सुशील कुमार शर्मा (sushil kumar sharma) ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपित के पास संरक्षित वन्य जीव के अंगों का अवैध रूप से रखा जाना गंभीर अपराध है। न्यायालय ने इन तथ्यों से सहमत होते हुए आरोपित की जमानत अर्जी धारा 9/51, 39(3)/51, 44/51, 48ए/51 और 49बी/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत खारिज कर दी।
आरक्षी से भर्ती होकर उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत, नैनीताल पुलिस ने पीपिंग सेरेमनी आयोजित की
पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात उप निरीक्षक रमेश सिंह नेगी के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पदोन्नत अधिकारी के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बताया कि रमेश सिंह नेगी ने पुलिस विभाग में आरक्षी पद से अपनी सेवा प्रारंभ की थी। लंबे सेवाकाल के दौरान उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित नैनीताल पुलिस परिवार ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
पीपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह तथा उप निरीक्षक अर्जुन गिरी भी उपस्थित रहे।
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 45 विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया, जिनमें से 21 विद्यार्थियों ने खेल एवं कला प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की, जबकि 24 विद्यार्थियों ने एनसीसी के राष्ट्रीय शिविरों में भाग लिया। इनमें से एक कैडेट ने आरडीसी परेड यानी गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान प्रधानमंत्री की रैली में भी सहभागिता की।
विद्यालय के व्यवस्थापक ज्योति प्रकाश और प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, उपप्रधानाचार्य प्रवीण सती सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए और बधाई दी। साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
बताया कि इस वर्ष विद्यालय के सात विद्यार्थियों का अग्निवीर योजना के अंतर्गत सेना में चयन हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इनके अतिरिक्त खेल प्रतियोगिताओं में फुटबॉल में वृद्धि, साक्षी, सिमरन, उमा, जयराम, हिमानी, करण, कार्तिक, निर्भय और आयुष ने प्रतिभाग किया। यूथ आई-लीग प्रतियोगिता में चार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बास्केटबॉल में जीतांशु, गौरव, अस्मिता और कार्तिक ने तथा एथलेटिक्स में राघव ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया।
कला उत्सव के अंतर्गत कृतिका, मीनाक्षी, पायल, आदित्य, दीपक और अजय ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता की। एनसीसी के अंतर्गत 24 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिविरों में प्रतिभाग किया, जिनमें कैडेट हरविंदर ने प्रधानमंत्री रैली में भाग लेकर विद्यालय और 5 यूके नेवल एनसीसी नैनीताल का नाम रोशन किया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 10 Feb 2026) :
Nainital News 10 Feb 2026, Bhowali Nazul Land Protest News, Uttarakhand Municipal Land Regularization Issue, Leopard Skin Trafficking Case Nainital, Wildlife Protection Act Bail Rejection, Nainital Police Promotion Ceremony, Inspector Promotion Uttarakhand Police, Nainital Court Criminal Law Update, Uttarakhand School Students National Achievement, Agniveer Selection School News, NCC National Camp Uttarakhand, #LandGovernance #UrbanPolicy #WildlifeProtectionLaw #CriminalJusticeSystem #PoliceAdministration #PublicServiceReforms #EducationExcellence #YouthEmpowerment #NationalSecurity #UttarakhandNews
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।