नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 302 का सत्यापन; हल्द्वानी में बर्खास्त शिक्षक के घर से पकड़े गए AK-47 में प्रयुक्त कारतूस सहित अवैध हथियार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 फरवरी 2026 (Operation Crackdown AK-47)। नैनीताल जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चल रहे ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन वेरिफिकेशन ड्राइव’ के तहत पुलिस ने सघन सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। अभियान में 302 व्यक्तियों का सत्यापन कर 78 के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जबकि हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में इसी अभियान के दौरान एक बर्खास्त शिक्षक के घर से AK-47 में प्रयुक्त 7.62 मिमी का एक कारतूस सहित अवैध हथियार और कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

सत्यापन अभियान एक माह तक जारी

(Operation Crackdown AK-47विदित हो कि उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर 15 फरवरी 2026 से शुरू इस अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने एक माह तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों पर नैनीताल के पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र तथा हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में जनपद पुलिस बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कर रही है।

90 होटल-ढाबों की जांच, 78 पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार अभियान के तहत बीते दिवस से आज दोपहर तक—

  • 90 होटल व ढाबों की जांच

  • 302 व्यक्तियों का सत्यापन

  • 78 व्यक्तियों पर पुलिस अधिनियम में कार्रवाई

  • 39,250 रुपये जुर्माना वसूला गया

व्यापक दायरे में चल रही जांच

अभियान के तहत आश्रम, होम स्टे, छात्रावास, होटल, धर्मशाला, पेइंग गेस्ट हाउस, फैक्ट्री और अन्य प्रतिष्ठानों का रिकॉर्ड तैयार कर जांच की जा रही है।

निजी व सार्वजनिक संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों, किरायेदारों तथा अन्य राज्यों और विदेशों से अध्ययन हेतु आए विद्यार्थियों का विवरण भी एकत्र किया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों के दूरभाष नंबर निगरानी में रखे गए हैं और मकान मालिकों से किरायेदारों का विवरण थानों में उपलब्ध कराने को कहा गया है।

हल्द्वानी में अवैध हथियार बरामद

बनभूलपुरा में बर्खास्त कर्मचारी के घर छापा, भारी मात्रा में अवैध हथियारों  का जखीरा बरामद |इसी अभियान के तहत हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 60 वर्षीय मोबिन खान को गिरफ्तार किया है। उसके घर से AK-47 में प्रयुक्त 7.62 मिमी का एक कारतूस सहित अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

बरामदगी में क्या मिला

  • 315 बोर और 12 बोर के दो तमंचे

  • कुल 17 कारतूस

  • AK-47 में प्रयुक्त 7.62 मिमी का एक कारतूस

कार्रवाई एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर की। हथियार अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे मिले।

आरोपित का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपित पूर्व में पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामले में सजा पा चुका है और शिक्षा विभाग से बर्खास्त है। परिवारजनों ने बताया कि वह हथियार दिखाकर उन्हें डराता-धमकाता था।छापेमारी के दौरान आरोपित ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास भी किया, जिसे समय रहते रोक लिया गया। उसकी मानसिक स्थिति की जांच भी कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  देहरादून में बिंदाल-रिस्पना सड़कों की परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के विरुद्ध दायर जनहित याचिका की खारिज

आगे की कार्रवाई

आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट (Arms Act) में अभियोग दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बरामद हथियारों के स्रोत की जांच जारी है। पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत रखी जा सके। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :  देहरादून : नौकरानी पर सोने के 4 बिस्किट चोरी का आरोप, पर पुलिसकर्मी के घर चोरी का मामला निकला झूठा...

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Operation Crackdown AK-47) :

Operation Crackdown AK-47, Nainital Operation Crackdown, Uttarakhand Police Verification Drive, Nainital Tenant Verification News, SSP Manjunath TC Action, Haldwani Police Checking, Operation Crackdown Nainital, Haldwani Illegal Arms Recovery, Banbhoolpura Police Action, Uttarakhand Verification Drive, SSP Manjunath TC, #NainitalNews #OperationCrackdown #HaldwaniPolice #IllegalArms #UttarakhandPolice #CrimeControl #Banbhoolpura #LawAndOrder

Leave a Reply