नवीन समाचार, पौड़ी गढ़वाल, 3 फरवरी 2026 (Kotdwar-Dispute over Names)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) जनपद अंतर्गत कोटद्वार (Kotdwar) नगर में एक कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर उत्पन्न विवाद पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शांत हो गया है। ‘बाबा’ नाम से संचालित दुकान का नाम बदले जाने के विवाद में एक जिम संचालक दीपक कुमार के द्वारा स्वयं को ‘मोहम्मद दीपक’ बताए जाने के बाद बजरंग दल के विरोध से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।
अब पुलिस-प्रशासन का दावा है कि आपसी संवाद और प्रशासनिक मध्यस्थता से सहमति बनने के बाद अब नगर में शांति व्यवस्था कायम है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुकान का नाम ‘बाबा’ ही रहेगा और दीपक अपनी डाली हुई विवादित पोस्ट को सोशल मीडिया से हटाएगा।
विदित हो कि कोटद्वार नगर में यह विवाद उस समय सामने आया जब पटेल मार्ग (Patel Marg) पर ‘बाबा’ नाम से संचालित कपड़ों की दुकान को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। संगठन का कहना था कि दुकान का नाम नगर के प्रसिद्ध सिद्धबली बाबा हनुमान मंदिर (Sidhbali Baba Hanuman Mandir) से भ्रम उत्पन्न कर सकता है। बताया गया कि दुकान के मालिक मोहम्मद शोएब (Mohammad Shoaib) ने करीब दो से ढाई महीने पूर्व स्थान परिवर्तन के बाद नाम बदलने का आश्वासन दिया था, लेकिन नई जगह दुकान स्थानांतरित होने के बावजूद नाम न बदले जाने पर विरोध दोबारा शुरू हो गया।
विवाद कैसे बढ़ा
बीते बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुकान मालिक के सहयोगी व जिम संचालक दीपक कश्यप (Deepak Kashyap) के बीच झड़प और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान दीपक द्वारा स्वयं को मोहम्मद दीपक बताए जाने से मामला और अधिक संवेदनशील हो गया। इसके बाद शनिवार को देहरादून (Dehradun) और हरिद्वार (Haridwar) से आए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुनः प्रदर्शन करते हुए दीपक की गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया। इस बीच कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी और AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता भी दीपक कुमार के समर्थन में आ गए।
प्रशासनिक मध्यस्थता और सहमति
कोटद्वार के अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह (Chandra Mohan Singh) ने बताया कि उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान (Chatar Singh Chauhan) के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की गई। प्रदर्शनकारियों को मालवीय उद्यान (Malviya Udyan) ले जाकर संवाद कराया गया, जिसके बाद सहमति बनी कि दुकान का नाम ‘बाबा’ ही रहेगा और बजरंग दल इस पर कोई विरोध नहीं करेगा। पुलिस ने जिम संचालक को बुलाकर सोशल मीडिया पर डाली गई कथित विवादित सामग्री भी हटवाई, जिससे तनाव कम हुआ।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उपाय
तनाव के बाद कोटद्वार नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल और पीएसी यानी प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (Provincial Armed Constabulary-PAC) की तैनाती की गई। मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और आवासीय इलाकों में फ्लैग मार्च (Flag March) और पैदल गश्त कर लोगों से संयम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। इसके साथ ही पुलिस ने नगर में शांति बनाए रखने के लिए व्यापार मंडलों, पार्षदों और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ थाने में शांति बैठक आयोजित की।
कानूनी कार्रवाई और निगरानी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर का सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 30 से 40 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, दो अन्य अभियोग स्थानीय निवासियों की शिकायत पर दीपक कुमार के विरुद्ध भी दर्ज किए गए हैं। कोटद्वार के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) से लगती कौड़िया सीमा चौकी (Kaudiya Border Outpost) पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
सामाजिक प्रभाव और आगे क्या
इस पूरे घटनाक्रम ने यह स्पष्ट किया कि छोटे विवाद भी संवाद के अभाव में बड़े सामाजिक तनाव का रूप ले सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी वर्गों के सहयोग से शांति और सद्भाव बनाए रखना सर्वोपरि है। आने वाले दिनों में भी स्थिति पर नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। Tags () :
Kotdwar-Dispute over Names, Kotdwar Baba Shop Name Dispute, Pauri Garhwal Communal Harmony News, Uttarakhand Police Peace Meeting, Kotdwar Law And Order Situation, Shop Name Controversy Uttarakhand, Police Action To Maintain Peace, Community Dialogue Governance, Social Harmony In Uttarakhand,, #LawAndOrder #CommunityHarmony #PoliceAdministration #SocialPeace #Governance #PublicOrder
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।