नवीन समाचार, हल्द्वानी, 2 अगस्त 2025 (A Student Cut Hair of two Girl Students in Class)। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर स्थित एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में हाईस्कूल कक्षा की दो छात्राओं के साथ घटित अजीब घटना से अभिभावकों में आक्रोश फैल गया है। घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है। विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र द्वारा अपनी सहपाठी दो छात्राओं के बाल काटने का आरोप है। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद छात्राओं के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन से शिकायत की, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से छात्र को तीन दिन तक विद्यालय में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया है।
विद्यालय में अनुशासन पर उठे प्रश्न-बाल काटने की घटना से अभिभावकों में नाराजगी
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीते बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे की है, जब 10वीं कक्षा का एक छात्र कक्षा में कैंची लेकर पहुंचा और कक्षा में पढ़ रही दो छात्राओं के बाल चुपचाप काट डाले। इन छात्राओं में से एक की मां उसी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।
जैसे ही यह घटना छात्राओं के परिजनों को पता चली, वे विद्यालय पहुंचे और विद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की।
छात्र पर तीन दिन का प्रतिबंध, जांच जारी (A Student Cut Hair of two Girl Students in Class)
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि गुरुवार को हुई प्राथमिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि छात्र कैंची लेकर कक्षा में आया था। इसके बाद छात्र के अभिभावकों को बुलाकर घटना की जानकारी दी गई तथा निर्णय लिया गया कि छात्र अगले तीन दिन तक विद्यालय नहीं आ सकेगा।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि फिलहाल छात्र को उसके अभिभावकों के साथ विद्यालय बुलाया गया है और घटना की गहराई से जांच की जा रही है। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि इस संबंध में परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, बल्कि मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कराई गई है।
इस घटना के बाद शहर में विद्यालयी अनुशासन, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। अभिभावकों में यह चिंता गहराने लगी है कि विद्यालयी परिसर में इस प्रकार की घटनाएं बच्चों की मानसिक स्थिति और शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। विद्यालय प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(A Student Cut Hair of two Girl Students in Class, Student Misbehavior In School, Haldwani School News, Girl Students Harassed, Nainital, Education News, Uttarakhand School Incident, School Disciplinary Action, Child Safety In Schools, Private School Haldwani, Principal Statement, School Investigation Update,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














