ISC परिणाम में परिग्या भसीन बनीं शेरवुड कॉलेज की टॉपर
नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अप्रैल 2025 (Nainital-ISC-ICSE 2025 Results-Sherwood-St Marys)। शेरवुड विद्यालय नैनीताल के विद्यार्थियों ने भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद् की इंटरमीडिएट (ISC) व हाईस्कूल (ICSE) परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। कुल 54 विद्यार्थियों ने ISC परीक्षा दी, जिसमें 100 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये। परिणाम में कक्षा का औसत अंक 81 प्रतिशत रहा।
विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ISC परीक्षा में परिग्या भसीन ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विहान ग्रोवर ने 94.25 प्रतिशत, सारा कौर ग्रेवाल ने 93.75 प्रतिशत, परिधि सिंघल ने 92.25 प्रतिशत व शिक्षा बंसल ने 91.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाये।
ICSE परीक्षा में निमिष राज सिंह ने प्राप्त किये सर्वाधिक अंक
ICSE परीक्षा 2025 में भी शेरवुड विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल 79 परीक्षार्थियों में से सभी सफल घोषित हुए। इस परीक्षा में कक्षा का औसत अंक 83 प्रतिशत रहा, जबकि 20 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये।
इस परीक्षा में निमिष राज सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने हिंदी व भारतीय संगीत विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। उनके पश्चात आयुष गर्ग ने 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित किये, जिन्हें हिंदी व संगणक विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इशान अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और उन्होंने भी कंप्यूटर में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
वहीं श्रद्धांश गंगवार ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ इतिहास विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। जबकि प्रणवत सिंह बेदी ने 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित किये। विद्यालय प्रबंधन ने सभी परीक्षार्थियों को उनकी उपलब्धियों हेतु बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल (रामनी) की छात्राओं का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अप्रैल 2025। सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज, नैनीताल (रामनी) की छात्राओं ने भी वर्ष 2025 की भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (आईसीएसई-आईएससी) की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की कक्षा 10 (आईसीएसई) व कक्षा 12 (आईएससी) की परीक्षाओं में सम्मिलित समस्त छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 10 में कुल 87 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 23 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। वहीं कक्षा 12 में सम्मिलित 64 छात्राओं में से 16 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये।
कक्षा 10 में प्रसिद्धि पांडे व स्तुति आर्यन ने 97, फातिमा ने 96.75, यशस्वी मेहता ने 96, कनिष्का बल्यूटिया ने 95.75? याषिका जोशी ने 94.75, त्रिषा पंत ने 94.5, मान्या पंत ने 94.25, राशि बिष्ट ने 94, चित्रांशी सुयाल व महिमा साह ने 94.4, दिव्यांशी बिष्ट ने 94, कृतिका उप्रेती ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। वहीं कक्षा 12 में चेन्या साह ने 96.8, भाव्या साह ने 95.8, अक्षा तिवारी व गुणिका ने 95.6, आद्या निगम ने 95.4, दीपिका सिंह व हर्षिता लोहनी ने 95.2, पूर्ति असवाल ने 95, प्रिषा ने 94.8, नवप्रीत कौर व 93.75, धन्यता पाल व मानवी पांडे ने 91.5, निर्झर चंद्रा ने 91.25, गौरिका कम्बोज ने 91, भाव्या बिष्ट ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।
प्रधानाचार्या ने दी बधाई (Nainital-ISC-ICSE 2025 Results-Sherwood-St Marys)
विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मंजूषाने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समस्त छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परीक्षा की तैयारी में समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता में महत्वपूर्ण बताया। विद्यालय की यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के अनुशासित वातावरण का प्रमाण है। (Nainital-ISC-ICSE 2025 Results-Sherwood-St Marys, Nainital News, Exam Results, Nainital-ISC-ICSE 2025 Results, Sherwood College Results, St Marys College Results)
ऑल सेंट्स में 12वीं में इशिता व रवमेहर के 98.2 व 10वीं में सृष्टि के 97.8 प्रतिशत अंक
नैनीताल। आईएससी बोर्ड परीक्षा में नैनीताल के ऑल सेंट्स कॉलेज की छात्रा इंशिता वर्मा व रवमेहर कौर ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है, वहीं 98 प्रतिशत अंकों के साथ संस्कृति पांडे दूसरे स्थान पर रही हैं। संस्कृति के पिता गौरव पांडे जिला कलक्ट्रेट में कार्यरत हैं। इनके अतिरिक्त मौली श्रीधर ने 96.8 व स्नेहा सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।
वहीं 10वीं में सृष्टि सिंह को 97.8, कनक गुप्ता को 97.2, कनिका जोशी को 97, कृतिका बिष्ट को 95.8 व अलीना आमिर को 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital-ISC-ICSE 2025 Results-Sherwood-St Marys, Nainital News, Exam Results, Nainital-ISC-ICSE 2025 Results, Sherwood College Results, St Marys College Results, Sherwood College Nainital, Sherwood School Results 2025, ISC Toppers 2025, ICSE Toppers 2025, ISC Result Sherwood, ICSE Result Sherwood, Sherwood Academic Performance, Best ICSE Schools India, Best ISC Schools India, Board Exam Toppers 2025, Indian School Results 2025, Sherwood Top Scorers, Uttarakhand School Results,
Nainital Education News, Academic Excellence India, Parigya Bhasin ISC Topper, Nimish Raj Singh ICSE Topper, 100 Percent Result Sherwood, ICSE ISC High Scorers, Sherwood Student Achievements, St Marys Convent College Nainital, ICSE 2025 Results, ISC 2025 Results, Girls Education, Top Performing Schools Nainital, St Marys Board Results, Nainital Schools, Ramnee School Results, 100 Percent Results, ICSE ISC Board Toppers, Academic Excellence Schools, Principal Sister Manyusha, ICSE ISC Girls School, Board Exams 2025, Uttarakhand Education News,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।