नवीन समाचार, हल्द्वानी, 20 अप्रैल 2024 (Haldwani-Massive fire-Dozens of people Homeless)। हल्द्वानी में शुक्रवार रात भीषण अग्निकांड हो गया। यहां बनभूलपुरा में रेलवे क्रॉसिंग के पास मजार से लगी झुग्गियों वाली बस्ती में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर 2 दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। अलबत्ता दर्जनों लोग बेघर हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में बीती रात्रि बनभूलपुरा थाने से आगे गौला पुल को जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पास चिराग अली शाह की दरगाह से लगी झुग्गी बस्ती में अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दो दर्जन से अधिक झुग्गियों को उसने अपनी चपेट में ले लिया। तत्काल फायर ब्रिगेड को झोपड़ियों में आग लगने की सूचना दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां अग्निशमन अधिकारी मनिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में मौके पर पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद भीषण रूप से भड़की आग पर काबू पाया। (Haldwani-Massive fire-Dozens of people Homeless)
आग किन कारणों से लगी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन अधिकारी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि इस अग्निकांड में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। झोपड़ी में रहने वाले सभी लोगों के सामान जलकर खाक हो गए हैं। आग से नुकसान का आकलन जिला प्रशासन कर रहा है। गनीमत रही कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो आसपास की और झोपड़ियां भी उसके चपेट में आ सकती थी। (Haldwani-Massive fire-Dozens of people Homeless)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Haldwani-Massive fire-Dozens of people Homeless)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












