नवीन समाचार, बरेली, 11 मार्च 2024 (Horrific Accident in UP with Uttarakhandi Youths)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में एक भीषण सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद निवासी तीन युवकों की मौत हो गई है। जबकि दो युवक जख्मी हुये हैं।
ईंटों से भरी ट्राली के बाद दूसरी कार से भी भिड़ गई एक्यूवी (Horrific Accident in UP with Uttarakhandi Youths)
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह 8 बजे के करीब मैलानी थाना क्षेत्र में नौवां खेड़ा गांव के पास हुई। यहां खुटार की ओर से आ रही एक उत्तराखंड नंबर की एक्सयूवी कार यूके05डी-5885 सामने से आ रही ईंटों से भरी ट्राली में जा टकराई। ट्राली से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई एक्यूवी सामने से आ रही दूसरी कार से भी भिड़ गई। दुर्घटना में एक्सयूवी कार के परखच्चे उड़ गए और वैगन आर कार खाई में जा गिरी। (Horrific Accident in UP with Uttarakhandi Youths)
इस सड़क हादसे में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद निवासी तीन युवकों-30 वर्षीय जचल सिंह, 35 वर्षीय कुंदन सिंह व 30 वर्षीय प्रतीक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई और 30 वर्षीय नरेन्द्र सिंह व 30 वर्षीय अनिकेत को जख्मी हालत में गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचना देने और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजने जा रही है। (Horrific Accident in UP with Uttarakhandi Youths)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Horrific Accident in UP with Uttarakhandi Youths)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













