नवीन समाचार, पंतनगर, 24 मई 2023। उत्तराखंड के पंतनगर-नगला में 19 साल की हिंदू लड़की की इस हरकत से परिजन भी दंग रह गए। माता-पिता से बगावत कर लड़की अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई। पूरा मामला कोतवाली पुलिस भी दंग रह गई। फिलहाल, पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले में नगला निवासी की एक युवती बीते जुम्मे यानी शुक्रवार को लापता हो गई थी। लड़की अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच थी। हिंदू लड़की ने पुलिस से अपने प्रेमी के साथ जीवनभर साथ रहने की बात कही। पुलिस ने युवती के 164 के बयान दर्ज किया। बयान दज करने के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक, कोर्ट के निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।नगला निवासी 19 वर्षीय युवती बीते शुक्रवार को कॉलेज गई थी।
लेकिन, देर शाम तक जब लड़की कॉलेज से घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इस दौरान परिजनों ने पंतनगर थाने में तहरीर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक दूसरे धर्म का युवक उनकी पुत्री का अपहरण करके ले गया है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस युवती और युवक को तलाश रही थी।
मंगलवार को सुबह लड़की करीब 11 बजे अपने प्रेमी के साथ पंतनगर थाने पहुंच गई। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि युवती का कहना था वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इस पर युवती के 164 के बयान दर्ज किया गया। प्रेमी-प्रेमिका दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कहा कोर्ट के आदेश के अनुसार ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













