नवीन समाचार, मनोरंजन डेस्क, 21 अप्रैल 2023। (Actress Ileana D’Cruz revealed that she is pregnant before marriage, many Bollywood actresses are included in this list) बॉलीवुड हालांकि समाज का आईना होने के साथ समाज को अच्छा संदेश देने का दावा करता है, और जनसंचार का बड़ा माध्यम होने के कारण बॉलीवुड व बॉलीवुड के कलाकारों से उम्मीद की जाती है कि वह समाज को अच्छे संदेश देंगे व अनुकरणीण उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। लेकिन ऐसा होता नहीं है। यह स्थितियां इसलिए भी चिंताजनक है कि देश के खासकर युवा बॉलीवुड के कलाकारों को फॉलो करते हैं, और उनकी तरह कपड़े पहनने से लेकर उनकी जैसी ही जीवनशैली अपनाने की कोशिश भी करते हैं। यह भी पढ़ें : वन विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले..
ताजा समाचार यह है कि बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने शादी से पहले मां बनने का इशारा किया है। इससे जुड़ी बात यह भी है कि इलियाना सभ्य समाज में बुरा मानी जानी वाली ऐसी स्थिति में आने वाली पहली अभिनेत्री नहीं हैं, बल्कि ऐसा करने वाली अभिनेत्रियों की लंबी श्रृंखला है। हम यहां ऐसी एक दर्जन अभिनेत्रियों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बिना शादी के ही मां चुकी हैं। यह भी पढ़ें : गर्मियों के मौसम में आज उत्तराखंड में हुई जोरदार बर्फबारी, नजारे हुए मनमोहक
इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर एक टीशर्ट की है, जिसमें लिखा है, “एडवेंचर शुरू हो रहा है।” वहीं दूसरी फोटो में एक पेंडेंट नजर आ रहा है, जिसमें “ममा” लिखा है। इस पोस्ट के कैप्शन में इलियाना ने लिखा, “बहुत जल्द। तुमसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती लिटिल डार्लिंग्स।” इस खुशखबरी को शेयर करने के बाद इलियाना डिक्रूज के सोशल मीडिया पर कमेंट पर बाढ़ आ गई है। यह भी पढ़ें : ‘नवीन समाचार’ एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड के वन क्षेत्रों में धार्मिक आधार पर मजार, कब्रिस्तान आदि के अतिक्रमण पर सनसनीखेज खुलासा…
उल्लेखनीय है कि इससे पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल माह में शादी की थी और इसके दो महीने के अंदर ही आलिया व रणवीर ने बच्चे की बात कह दी थी। बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए हुआ कि आलिया शादी से पहले मां बन चुकी थी। यह भी पढ़ें : अपने नाम में मामूली सा बदलाव करके लाएं अपने भाग्य में चमत्कारिक बदलाव…
इसी कड़ी में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीया मिर्जा का नाम भी शामिल हैं। दीया मिर्जा और वैभव दोनों ने दूसरी शादी की है। वैभव से शादी के चार महीने बाद ही दीया मिर्जा ने एक बेटे को जन्म दिया। इस मामले में भी यह बताया गया है कि शादी से पहले ही दीया मिर्जा, वैभव से गर्भवती हो गई थीं। यह भी पढ़ें : मासूम बच्चे के सामने उसके पिता से मारपीट, बच्चा रोता रहा, आरोपित पिता को पीटते रहे…
इनके अलावा बीते महीनों में अंगद बेदी से जल्दबाजी में नेहा से शादी की थी। जल्दबाजी का कारण नेहा का शादी से पहले गर्भवती होना माना जाता है। दोनों ने गुरूद्वारे में बेहद सादे अंदाज में शादी की थी और आह दोनों दो बच्चों के माता-पिता है। यह भी पढ़ें : रामनगर की युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती, फिर यूपी में किया दुष्कर्म..
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड और उनके बच्चे की मां गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक मॉडल हैं। अर्जुन रामपाल अपने इस रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। लोग तब हैरान हुए जब गैब्रिएला ने गत 18 जुलाई को उनके बच्चे को जन्म दिया। अलबत्ता अभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम नहीं दिया है। यह भी पढ़ें : नाम के पहले अक्षर से जानें किसी का भी भविष्य…
फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता भी वेस्ट इंडीज के क्रिकेट कप्तान विवियन रिचर्ड्स से शादी से पहले मां बनी थीं। विवियन रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से भी मना कर दिया था। इसके बाद नीना ने सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी मसाबा को पाला। हालांकि अब नीना ने शादी कर ली है। यह भी पढ़ें : चमत्कारी बाबा नीब करौरी द्वारा बताये वह चमत्कारी उपाय जानें, जिससे बन सकते हैं घर बैठे धनवान…
नताशा-स्टेनकोविक: मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने कोरोना के दौर में जल्दबाजी में शादी की थी। इसकी वजह भी बताई जाती है कि नताशा शादी से पहले मां बनने वाली थी। इसलिए कोरोना के कारण ही शादी धूमधाम से नहीं हो सकी लेकिन हाल ही में दोनों ने उदयपुर में धूमधाम से शादी की है। यह भी पढ़ें : आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए आए सड़े अंडे, उनमें मिले कीड़े भी
महिमा-चौधरी: बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी ने भी जल्दबाजी में शादी रचाई थी। हालांकि उस समय ये बात किसी को समझ नहीं आई, लेकिन बाद में जल्द ही बच्चे के जन्म के बाद सभी को समझ आ गया कि वह शादी से पहली गर्भवती थीं। वर्तमान में वह भी ‘सिंगल मदर’ हैं। यह भी पढ़ें : दुःखद: ऋषिकेश में 15 दिन के नवजात के बाद उसके 23 वर्षीय पिता की मौत
बोनी-कपूर और श्रीदेवी: शादी से पहले गर्भवती हुई अभिनेत्रियों में 80 के दशक की हीरोइन श्रीदेवी भी शामिल बताई जाती हैं। श्रीदेवी वह पहली अभिनेत्री थीं जिन्होंने शादी से पहले ही बोनी कपूर से गर्भवती होने का खुलासा किया था। वह बोनी कपूर की पत्नी बनने से पहले ही 7 महीने से गर्भवती थीं। इसके बाद बोनी कपूर ने पहली पत्नी को तलाक देकर उनसे शादी कर ली थी। यह भी पढ़ें : मासूम बच्चे के सामने उसके पिता से मारपीट, बच्चा रोता रहा, आरोपित पिता को पीटते रहे…
कल्कि-कोचलिन: फिल्म निर्देशक अनुराग बासु को तलाक देने के बाद अभिनेत्री कल्कि कोचलिन भी सिंगल मदर के रूप में रह रही हैं। अनुराग बासु से तलाक के बाद वह अपने इजराइली पुरुष मित्र गाय हर्शबर्ग के साथ देखी जा रही हैं। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन कल्कि उनके बच्चे की मां बन गई हैं। दोनों की एक खूबसूरत बेटी है। यह भी पढ़ें : नेता जी पर रात के अंधेरे में युवती के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य नवीन समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।