नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 24 जून, 2024 (A 17-year-old minor 7 months Pregnant in Almora)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में एक 17 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आयी है। बताया गया है कि नाबालिग किशोरी पेट दर्द की शिकायत पर चिकित्सालय पहुंची थी। यहां जांच करने पर वह सात माह की गर्भवती निकली। पीड़िता के परिजनों ने गांव के एक युवक पर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव का ही एक युवक लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था (A 17-year-old minor 7 months Pregnant in Almora)
पीड़िता के परिजनों के हवाले से पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा थाना क्षेत्र में साढ़े 16 वर्षीय नाबालिग से गांव का ही एक युवक लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपित के डर से नाबालिग दुष्कर्म की बात किसी से नहीं कह पाई। लेकिन इधर कुछ दिन पूर्व उसके पेट में दर्द होने लगा। इस पर उसे चिकित्सालय ले गए। जांच में पता चला कि वह सात माह की गर्भवती है।
इसके बाद नाबालिग ने दुष्कर्म की बात बताई। पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लमगड़ा के थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो एवं भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (A 17-year-old minor 7 months Pregnant in Almora, Nabalig, Pregnant, Garbhwati, Minor Girl, Almora, Lamgarha, Complaint of stomach ache turned out to pregnant, Pet Dard nikli Garbhwati)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














