भाजपा विधायक का भाई साथी सहित अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध कारतूसों के साथ पकड़ा गया, कॉंग्रेस ने सरकार को घेरा…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, चंपावत, 7 सितंबर 2024 (BJP MLAs brother caught with Illegal Cartridges) भाजपा के मंत्री, विधायक और अन्य नेता लगातार भाजपा संगठन पर दाग लगाने का काम कर रहे हैं, जिससे सीएम धामी की छवि को भी नुकसान पहुँच रहा है। हाल ही में भाजपा के एक नेता पर नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप लगा था, और एक अन्य नेता के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को झांसे में लेने का अभियोग दर्ज हुआ था। इस प्रकार की घटनाओं ने भाजपा संगठन और सीएम धामी की छवि को धूमिल किया है।

(BJP MLAs brother caught with Illegal Cartridges)अब एक और मामला सामने आया है जिसमें भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल और उनके साथी को एसएसबी ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पकड़ा है। इनके पास से 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। चंपावत जिले के बनबसा थाने में भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल और उनके साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

Imageप्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी की 57वीं वाहिनी बनबसा के द्वारा कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान भारत से नेपाल जा रहे सतीश नैनवाल और उनके साथी से 7.65 मिमी के 40 अवैध जिंदा कारतूस जब्त किए गए।  एसएसबी ने इन्हें चेकिंग के दौरान पकड़कर थाना पुलिस को सुपुर्द किया। इनके  पास आर्म्स लाइसेंस भी था, जिसे वे दिखा नहीं पाए। एसपी चंपावत के अनुसार लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन हुआ है क्योंकि कारतूस सीमा के बाहर ले जाए गए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने की पुष्टि 

पुलिस प्रवक्ता नीलेश आनंद भरने ने बताया कि भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल और उनके साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आईजी ने बताया कि भाजपा विधायक के भाई समेत दो लोगों को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से एसएसबी द्वारा 40 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है, और इसके बाद एसएसबी ने आरोपितों को चंपावत की बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  भवाली में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रकरण में भाजपा ने किया प्रदर्शन, एक सभासद पर पाकिस्तानी संबंधों सहित गंभीर आरोपों की जांच की मांग

कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा (BJP MLAs brother caught with Illegal Cartridges)

कांग्रेस इस मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा और राज्य की धामी सरकार से कई सवाल पूछे हैं। करन माहरा ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पाप का घड़ा अब भर चुका है। भाजपा विधायक के छोटे भाई को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी ने 40 अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।

माहरा ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस विधायक के भाई को बचाने में जुट गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई कारतूस लेकर दूसरे देश में जा सकता है? क्या देश की सीमाएं लांघी जा सकती हैं? लेकिन प्रशासन लाइसेंस दिखाने का समय दे रहा है। भाजपा देश और राज्य को किस दिशा में ले जा रही है, यह समझने की जरूरत है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नेपाल के साथ भारत के संबंधों की संवेदनशीलता और माओवाद के पुराने इतिहास को देखते हुए यह घटना अत्यधिक चिंता का विषय हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक इस मामले को दबाने में लगी हुई है। नेपाल के बॉर्डर से लगे जिलों ने पहले भी इस बात की चिंता की थी कि बॉर्डर पर कुछ अवैध गतिविधियाँ हो रही हैं, जिसका आज प्रमाण मिल गया है।  

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस राज्य के लोगों को इस विषय को समझाएगी और जरूरत पड़ी तो राज्यपाल के पास जाएगी और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े इस मामले को लेकर उनसे मुलाकात करेगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी इस मामले में प्रश्न उठाए हैं : https://x.com/IamYashpalArya/status/1832305980014747747 (BJP MLAs brother caught with Illegal Cartridges)

यह भी पढ़ें :  एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी छिपाकर किया लड़की का विवाह, कलियर में पत्नी सहित छह लोगों पर अभियोग पंजीकृत

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।  (BJP MLAs brother caught with Illegal Cartridges, BJP News, Politics News, Crime News, BJP MLA, Pramod Nainwal, BJP MLA’s brother and his associate caught with illegal cartridges at international border, Congress attacks government, illegal cartridges, international border, Nepal international border, Satish Nainwal,)