हल्द्वानी: महिला से पुलिस के अधिकारी के नाम पर फोन पर की गयी अश्लीलता

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 8 जुलाई 2024 (Haldwani-Woman molested name of Police Officer)। हल्द्वानी में एक शादीशुदा महिला ने एक युवक पर पुलिस वाला बनकर फोन करने और वर्दी का रौब दिखाते हुए अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Haldwani-Woman molested name of Police Officer, Haldwani alleged Police Officer extorts lakhs Rs, Phone Cyber fraud online mobile dhamkiप्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के यातायातनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के जीतपुर निगल्टिया में रहने वाली शादीशुदा महिला के पास सोमवार सुबह एक अंजान नंबर से फोन आया। जब महिला ने फोन उठाया तो फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को सीबीसीआईडी अधिकारी बताया। उसने महिला को पुलिस की धौंस दिखाई और फिर अभद्र और अश्लील बातें करने लगा।

पति को पकड़ाया दी तो फोन काटकर फोन बंद भी कर दिया (Haldwani-Woman molested name of Police Officer)

इस पर महिला ने फोन अपने पति को पकड़ा दिया। पति ने जब पुलिस से शिकायत की धमकी दी तो न सिर्फ उसने फोन काटकर फोन बंद भी कर दिया। जांच करने पर फोन वाले नंबर के व्हाट्सएप खाते में एक वर्दीधारी की फोटो मिली। कोतवाल उमेश मालिक ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली शिकायत पर आरोपित के नंबर की जांच की जा रही है।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Haldwani-Woman molested name of Police Officer,  Molestation, name of Police Officer , Woman molested over the phone, Police Officer, Phone in the name of Police Officer)

Leave a Reply