नवीन समाचार, नैनीताल, 4 अक्टूबर 2023 (Rape Attempt)। नैनीताल जनपद के बेतालघाट थाना क्षेत्र में राह चलती एक युवती के साथ धारदार चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। युवती ने इसके बावजूद आरोपित की बात नहीं मानी तो आरोपित ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित पहले भी एक एक व्यक्ति का हत्यारोपित रहा है। पुलिस ने इस मामले में भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जनपद के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि गत 1 अक्टूबर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट से थाना बेतालघाट को सूचना प्राप्त हुई कि बेतालघाट घरेटी निवासी एक युवती को बेतालघाट बाजार से अपने घर घरेटी जाने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने के इरादे से चाकू से हमला कर घायल कर दिया है।
(Rape Attemptइस सूचना पर बेतालघाट के थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की हत्या के प्रयास में प्रयुक्त धारा 307 के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस सनसनीखेज घटना के अनावरण हेतु एसएसपी मीणा के कड़े निर्देशों पर अभियोग में धारा 354 की बढ़ोत्तरी की गयी। मामले में आरोपित पंकज जोशी पुत्र गोविन्द बल्लभ जोशी निवासी ग्राम जतना हल्यानी बेतालघाट का नाम प्रकाश में आया। उसे पुलिस ने बेतालघाट के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि एक अक्टूबर की शाम उसने शराब के नशे में बाजार से अकेले घर लौट रही पीड़िता का पीछा किया और उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर धारदार चाकू के बल पर उस पर संबंध बनाने हेतु दबाव डाला। इसका पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने चाकू से पीडिता पर जानलेवा हमला किया जिससे वह घायल हो गयी।
(Rape Attempt) पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग पहुंच गये। ऐसे में आरोपित मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी में उप निरीक्षक हरि राम, आरक्षी दीपक सिंह व रामकृपाल शामिल रहे। यह भी पता चला कि आरोपित पर वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश के थाना खोडा जनपद गाजियाबाद में हत्या के आरोप में अभियोग पंजीकृत हुआ था।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो यहां क्लिक कर हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, यहां क्लिक कर हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें Rape Attempt : हद हो गई, सरे राह चलते युवती को झाड़ियों में ले जाकर टूट पड़ा युवक, दांतों से भी नोंच डाला….
नवीन समाचार, लालकुआं, 16 मार्च 2023 (Rape Attempt)। समाज में हवश इस कदर बढ़ गई है ? साइकिल से ड्यूटी कर घर लौट रही एक युवती को सरे राह चलते अज्ञात युवक ने रास्ते में रोक लिया और उसे झाड़ियों के पीछे ले जाकर उस पर दुष्कर्म करने के लिए बुरी तरह से टूट पड़ा।
(Rape Attempt) उसके शरीर पर जगह-जगह दांत भी गढ़ा दिया। लड़की ने हिम्मत दिखाकर बमुश्किल खुद को उससे बचाया और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें :
(Rape Attempt) पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता निवासी युवती हल्द्वानी में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। मंगलवार रात वह लालकुआं से अपनी साइकिल में हल्द्वानी स्टोन कंपनी के रास्ते भगवती मंदिर की ओर अपने घर जा रही थी।
(Rape Attempt) आरोप है कि इस बीच पीछे से मोटरसाइकिल से आया एक अन्जान युवक उसे जबरन रोककर सड़क किनारे झाड़ियों में ले गया और उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। उसने शोर मचाने पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें :
(Rape Attempt) इस दौरान हवस में पागल आरोपित युवक ने युवती के शरीर को बुरी तरह से दांतों से नोंचना भी शुरू कर दिया। गनीमत रही कि लड़की के शोर मचाने पर कुछ स्थानीय लोग आ गए। इस पर युवक अपनी मोटरसाइकिल पर भाग गया, अलबत्ता युवक की चप्पल मौके पर भी छूट गई। युवती ने आरोपित की बाइक का नंबर भी नोट कर लिया और कोतवाली में पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर दी। यह भी पढ़ें :
(Rape Attempt) कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। उसकी तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं और इनसे पुलिस को आरोपित के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। (डॉ.नवीन जोशी) आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।