नवीन समाचार, देहरादून, 11 मई 2024 (2 Minors Boys Raped a Minor girl for just Rs 10)। उत्तराखंड के देहरादून जनपद के विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दो किशोरों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आयी है। इस मामले में पुलिस ने विधि विवादित किशोरों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।
इस मामले में शर्मनाक बात यह भी है कि नाबालिग किशोर नाबालिग किशोरी को 10 रुपये का लालच देकर अपने साथ ले गए और एक खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे समाज के वर्ग की दयनीय स्थिति भी सामने आ रही है, जहां मात्र 10 रुपये के लिये ऐसी शर्मनाक घटना आज भी हो रही हैं। यह भी बताया जा रहा है कि किशोरी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
आरोपित भी नाबालिग (2 Minors Boys Raped a Minor girl for just Rs 10)
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डाकपत्थर चौकी में एक स्थानीय महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उसकी पुत्री को दस रुपये का लालच देकर दो किशोर अपने साथ ले गए और एक खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। चौकी प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि आरोपित भी विधि विवादित किशोर यानी नाबालिग हैं। मामले की जांच महिला दारोगा कालसी हेमा कर रही हैं। (2 Minors Boys Raped a Minor girl for just Rs 10)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (2 Minors Boys Raped a Minor girl for just Rs 10)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












