नवीन समाचार, नैनीताल, 9 फरवरी 2024 (Threat given in the name of Hizbul Mujahideen)। जनपद के प्रभारी सत्र न्यायाधीश व द्वितीय अपर एवं सत्र न्यायाधीश विजय लक्ष्मी विहान की अदालत ने नैनीताल को बम धमाकों से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित बलजीत नगर नई दिल्ली निवासी नितिन शर्मा की जमानत जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है। खास बात यह है कि आरोपित 6 माह से जेल में बंद है। (threat-given-in-the-name-of-hizbul-mujahideen-to-blow-up-nainital-with-bomb-blasts-not-granted-bail-even-after-6-months)
नैनीताल पुलिस के फेसबुक मैसेंजर पर दी गई थी धमकी (Threat given in the name of Hizbul Mujahideen)
आरोपित के जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुऐ जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने न्यायालय को बताया कि जनपद के सोशल मीडिया प्रमोशन सेल कार्यालय में कार्यरत पुलिस आरक्षी अनिल राणा की ओर से 23 जुलाई 2023 को तल्लीताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। जिसमें कहा गया था कि 17 जुलाई 2023 को नैनीताल पुलिस के फेसबुक मैसेंजर पर नितिन शर्मा नाम के प्रयोक्ता के द्वारा आतंकी समूह हिजबुल मुजाहिद्दीन के हवाले से नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर 24 घंटे के अंदर बम धमाकों से उड़ाने की धमकी (Threat given in the name of Hizbul Mujahideen) दी थी।
मामले में पुलिस की साइबर सेल की जांच में मामला सही पाए जाने पर 26 अगस्त 2023 को आरोपित को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। (Threat given in the name of Hizbul Mujahideen)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













