बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए चार लाख की सुपारी देकर जेल से जमानत पर छूटे हत्यारोपित की करा दी हत्या, तीन गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार, 23 फरवरी 2025 (Father Killed Murderer of Son by Giving Contract)। एक पिता अपने बेटे के हत्यारे को कानून से मिली सजा से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने जमानत पर बाहर आए हत्यारोपित की सुपारी देकर हत्या करवा दी। मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के मंगलौर क्षेत्र का है। 

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जून 2024 को ग्राम कुरड़ी निवासी कपिल सैनी की हत्या कर दी गई थी। उसका शव झबीरण गांव के पास जंगल से बरामद हुआ था। इस मामले में कपिल के पिता संजय ने अंकित चौधरी के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर नवंबर 2024 में उसे जमानत मिल गई थी और वह बाहर आ गया था। इधर उसकी भी हत्या हो गई थी।

इस कारण की गई हत्या

Father Killed Murderer of Son by Giving Contract बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए पिता बना कातिल, सुपारी देकर रचाई खौफनाक  साजिश.. | Panchnama Khabarवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि झबीरण जट निवासी 26 वर्षीय अंकित चौधरी का शव 20 फरवरी की सुबह गांव के श्मशान घाट के पास कूड़े के ढेर पर खून से सना हुआ मिला था। जांच में पता चला कि अंकित चौधरी नवंबर में जमानत पर रिहा हुआ था। वह जून 2024 में ग्राम कुरड़ी निवासी कपिल सैनी की हत्या के अभियोग में जेल गया था।

चार लाख रुपये की दी गई सुपारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अंकित चौधरी की हत्या की साजिश कपिल सैनी के पिता संजय सैनी निवासी कुरड़ी ने रची थी। उसने दीपांशु, विकास, अमन और रोहित को हत्या के लिए चार लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसमें से चार हजार रुपये अग्रिम दिए गए थे।

3 आरोपित गिरफ्तार-2 की तलाश

इस मामले में पुलिस ने अंकित हत्याकांड के आरोपितों में से विकास कुमार उर्फ विक्की निवासी ग्राम कुरड़ी, दीपांशु निवासी ग्राम थीथकी गोपाली थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश और साजिशकर्ता संजय सैनी निवासी ग्राम कुरड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दो अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।

घटना में प्रयुक्त सामान बरामद

पुलिस ने आरोपितों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, दो चाकू और मृतक का जैकेट बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपितों ने शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्यवाही कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

हत्याकांड की जांच में जुटी टीम को इनाम (Father Killed Murderer of Son by Giving Contract)

पुलिस की जांच टीम को सफलता मिलने पर आईजी रेंज ने 15 हजार रुपये और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अब भी फरार आरोपितों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। (Father Killed Murderer of Son by Giving Contract)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

यह भी पढ़ें :  नैनीताल टॉप-3 समाचार : अधिवक्ताओं की पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, कैंचीधाम बायपास के लिए मंत्री ने तय की समयसीमा, अंतर-राज्य युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम

(Father Killed Murderer of Son by Giving Contract, Haridwar News, Manglaur News, Muder, Hatya, Murder in Revenge, Murder by giving Contract, To take revenge for the murder of his son, the accused who was released on bail from jail was killed by giving a contract of Rs 4 lakh, three arrested, Crime, Murder Case, Police Investigation, Haridwar, Uttarakhand, Supari Killing, Arrest, Criminals, Justice, Law and Order, Crime News, Investigation, Murder Mystery, Police Action, Breaking News, Latest News, Contract Killing, Hatya ki Supari,)