नवीन समाचार, नैनीताल, 16 जून 2025 (Kainchi-Debris Fell from Hill-8Yr Child Injured)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के कैंचीधाम क्षेत्र में सोमवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हरियाणा के हिसार निवासी एक आठ वर्षीय बालक युवान घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब बालक अपने माता-पिता के साथ बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के उपरांत निगलाट क्षेत्र स्थित हाईवे पर बने पार्किंग स्थल की ओर पैदल लौट रहा था।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र अपनी पत्नी व पुत्र युवान के साथ श्रद्धाभाव से कैंचीधाम पहुंचे थे। दर्शन के पश्चात जब तीनों श्रद्धालु कैंचीधाम से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर पहुँचे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने लगे। इस दौरान युवन एक बड़े पत्थर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद नरेंद्र व उनकी पत्नी भयभीत और असहाय हो गए।
108 सेवा से भेजा गया हल्द्वानी, पुलिस की तत्परता ने बचाई जान (Kainchi-Debris Fell from Hill-8Yr Child Injured)
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची तल्लीताल थाना पुलिस की टीम ने न केवल समय पर कार्रवाई की, बल्कि घबराए हुए परिजनों को ढांढस भी बंधाया। चोटिल बालक युवान को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल समीपवर्ती चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत उसे 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से हल्द्वानी के उच्च केंद्र भेजा गया। पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदना से भरपूर इस कार्य को देखकर न केवल पीड़ित परिवार, बल्कि वहां उपस्थित अन्य श्रद्धालु भी भावुक हो उठे और पुलिसकर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस मानवीय कार्य में तल्लीताल थाना के थानाध्यक्ष रमेश बोहरा तथा आरक्षी मब्बू मियां, कुलदीप वर्मा व राहुल कुमार ने अत्यंत संवेदनशीलता व मुस्तैदी का परिचय देते हुए यह सुनिश्चित किया कि घायल बालक को समय रहते समुचित उपचार मिले।
उत्तराखंड के पहाड़ी मार्गों में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की आशंका मानसून के आगमन के साथ बढ़ जाती है, ऐसे में श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इस घटना ने एक बार फिर से आपात स्थितियों में उत्तराखंड पुलिस की सजगता और सेवा भावना को प्रमाणित कर दिया है। (Kainchi-Debris Fell from Hill-8Yr Child Injured)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Kainchi-Debris Fell from Hill-8Yr Child Injured, Nainital News, Kainchi Dham News, Debris Fell from Hill, 8 Year Child Injured, Pahad se Patthar, Daiviya Aapda, Child seriously injured, police saved his life in time , Kainchi Dham Accident, Nainital Police Help, Uttarakhand News, Haryana Family Injured, Boy Injured In Stonefall, Kainchi Dham Latest News, Uttarakhand Police Humanitarian Work, Nainital Hill Accident, Ramesh Bohra Nainital, Kainchi Dham Safety, Nainital Breaking News, Uttarakhand Tourism Alert, 108 Ambulance Uttarakhand, Haldwani Medical Referral, Police Save Boy Nainital, Monsoon Landslide Uttarakhand, Kainchi Dham Pilgrim Injury, Uttarakhand Police Appreciation, Talli Tal Police Team, Youth Injured Stonefall, Debris fell from the hill on a Haryana resident family,)














