-5 वर्ष में होगा 14.7 किलोमीटर लंबे रोप-वे का निर्माण
नवीन समाचार, नैनीताल, 16 मार्च 2024 (TenderProcess for Ropeway for Kathgodam-Nainital)। लोक सभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले नैनीताल जनपद में लगभग 1600 करोड़ रुपये की लागत से काठगोदाम से नैनीताल के हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे यानी रज्जु मार्ग की परियोजना के निर्माण के लिये निविदायें आमंत्रित कर दी गयी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हल्द्वानी आगमन पर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। अब इसके लिये चुनाव से पूर्व निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो जाने के बाद इसके निर्माण की उम्मीद और तेज हो गयी है। इसे क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों का प्रतिफल माना जा रहा है।
https://deepskyblue-swallow-958027.hostingersite.com/ranibagh-nainital-roap-way/
1592.87 करोड़ रुपये का खर्च (TenderProcess for Ropeway for Kathgodam-Nainital)
नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड की ओर 15 मार्च 2024 को काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के लिये रोपवे निर्माण के लिये निविदाएं आमंत्रित की गयी हैं। बताया गया है कि भारत सरकार ने जिला नैनीताल में काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे के डिजाइन, निर्माण, संचालन, विकास, संचालन, रखरखाव और स्थानांतरण यानी ‘डीबीओटी’ के आधार पर यह काम प्राधिकरण को हाइब्रिड वार्षिकी मोड पर सौंपा था।
14.7 किलोमीटर की रोपवे परियोजना को 60 माह यानी अगले 5 वर्षों में पूरा किया जाना है। इस पर 1592.87 करोड़ रुपये का खर्च आना है। इसके लिए निविदादाताओं को आगामी 2 मई तक अपने निविदा प्रस्ताव देने हैं। तकनीकी निविदा को 3 मई 2023 को खोला जाएगा। (TenderProcess for Ropeway for Kathgodam-Nainital)
बताया जा रहा है कि रोपवे का निर्माण होने के बाद पर्यटक बिना किसी जाम के रानीबाग से नैनीताल का सफर केवल 60 मिनट में पूरा कर लेंगे। इस रोपवे से 2030 में 39 लाख, 2045 में 60 लाख से अधिक यात्रियों के परिवहन का अनुमान है। इसमें रानीबाग, ज्योलीकोट व हनुमानगढ़ी में तीन स्टेशन स्थापित किये जायेंगे। काठगोदाम का स्टेशन रेलवे स्टेशन के पास होगा। वहां बड़ी पार्किंग भी बनायी जाएगी, ताकि यात्री रेल से उतर कर सीधे या अपने वाहनों से आने की स्थिति में उन्हें वहीं पार्किंग में खड़ाकर नैनीताल आ सकेंगे। (TenderProcess for Ropeway for Kathgodam-Nainital)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (TenderProcess for Ropeway for Kathgodam-Nainital)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












