नवीन समाचार, नैनीताल, 18 मई 2024 (Young Businessman dies due to Heart Attack)। नैनीताल नगर के 42 वर्षीय युवा सब्जी व्यवसायी सुधांशु जोशी का शनिवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। उनकी मल्लीताल सब्जी मंडी में दुकान है।
यूरिक एसिड की जांच कराकर लौटने के बाद अयानक आया हृदयाघात (Young Businessman dies due to Heart Attack)
बताया गया है कि वह आज ही श्रीराम मूर्ति मेडिकल कॉलेज बहेड़ी से यूरिक एसिड की जांच कराकर हल्द्वानी स्थित अपने घर लौटे थे, तभी उन्हें हृदयाघात हो गया। वह अपने पीछे माता पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज ही रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय सुधांशु के पिता देवेंद्र जोशी व चाचा गिरीश जोशी ‘मक्खन’ नैनीताल के प्रतिष्ठित व्यवसायी और बड़े भाई हिमांशु जोशी ख्यातिप्राप्त छायाकार हैं। स्व.सुधांशु भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी थे। उनके असामयिक निधन पर नगर कांग्रेस कमेटी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। (Young Businessman dies due to Heart Attack)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Young Businessman dies due to Heart Attack)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














