आईजी ने एक दरोगा को निलंबित कर दिया पूरे पुलिस महकमे को बड़ा संदेश, भारी पड़ेगी हीलाहवाली (daroga-suspend)

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 1 जून 2023। (daroga-suspend) कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनन्द भरणे ने शिकायतकर्ता की शिकायत को गम्भीरतापूर्वक न सुनने पर थाना काठगोदाम की खेड़ा चौकी के प्रभारी मनोज कुमार को निलंबित करने की बड़ी कार्रवाई कर पुलिस अधिकारियों को बड़ा संदेश दिया है। मनोज कुमार को पुलिस कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।

हुआ यह कि रूपराज पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम बागजाला पोस्ट कुँवरपुर गौलापार हल्द्वानी ने जनता दरबार में पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रौतेला को बताया कि उसका मोहन चंद्र पड़लिया पुत्र केशव दत्त पड़लिया निवासी देवला मल्ला गौलापार से सवा दो बीघा भूमि का सौदा 9.50 लाख में हुआ था। इसका भुगतान भी उन्होंने नगद व चेक के माध्यम से कर दिया था। लेकिन अब मोहन जमीन देने के इन्कार कर रहा है।

इसकी शिकायत उन्होंने चौकी खेड़ा पर जाकर की, लेकिन चौकी प्रभारी ने प्रकरण को निष्पक्षतापूर्वक न सुनकर शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की।

आईजी भरणे ने कहा कि इस संबन्ध में उप निरीक्षक मनोज कुमार का कृत्य अत्यन्त निन्दनीय है। उन्हें शिकायत को सुनकर निष्पक्ष कार्यवाही करनी चाहिए थी। इसलिए उन्हें तत्काल पुलिस कार्यालय सम्बद्ध किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को आदेशित किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता से नहीं लिया गया तो सम्बन्धित थानाध्यक्ष या चौकी प्रभारी के विरुद्ध इसी तरह की कार्यवाही की जायेगी। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

Leave a Reply