कुमाऊं मंडल में सड़कों के विकास कार्यों की समीक्षा, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश (56 Roads are being Built In Kumaon Division)
नवीन समाचार, हल्द्वानी, 31 जनवरी 2025। कुमाऊं मंडल में 5 करोड़ से अधिक की लागत से लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कुमाऊं मंडल के आयुक्त व मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और स्थलीय निरीक्षण के निर्देश भी दिए।(56 Roads are being Built In Kumaon Division)
सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान
आयुक्त ने कहा कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और उन्हें न्यून करने हेतु सड़क सुरक्षा के अंतर्गत अधिक धनराशि जारी कर रही है। जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों को निर्देश दिया गया कि सभी सड़क मार्गों का समय-समय पर निरीक्षण करें, दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित करें और वहां आवश्यक सुधार कार्य प्रस्तावित कर प्राथमिकता से पूर्ण करें।
नदियों में गरारी और ट्राली की जगह झूला पुल निर्माण के निर्देश
आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर नदियों में गरारी और ट्राली से आवागमन हो रहा है, वहां झूला पुल निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि अब किसी भी स्थान पर गरारी से आवागमन न हो। मंडल में पुराने और जीर्ण-शीर्ण हो चुके पैदल व मोटर पुलों की त्वरित जांच कर नए पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए।
विकास कार्यों की स्थिति
लोनिवि अल्मोड़ा के मुख्य अभियंता ने बताया कि कुमाऊं मंडल में 5 करोड़ से अधिक लागत से 56 कार्य संचालित हैं, जिनमें से 11 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 19 कार्य प्रगति पर हैं, 12 नए प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं, जबकि 7 कार्य वन भूमि संबंधित आपत्तियों के कारण लंबित हैं। भारत-नेपाल के मध्य छाड़छम में निर्माणाधीन मोटर पुल का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं टनकपुर-जौलजीवी मोटर मार्ग के चूका में मोटर पुल का कार्य तेजी से चल रहा है।
कैंची धाम सौंदर्यीकरण और बाईपास निर्माण कार्य भी जारी
मुख्य अभियंता लोनिवि हल्द्वानी ने बताया कि नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में 5 करोड़ से अधिक लागत के 22 कार्य प्रगति पर हैं। इनमें 2815.68 लाख की लागत से कैंची धाम मंदिर में मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत सौंदर्यीकरण और प्रकाशीकरण का कार्य किया जा रहा है। यहां मल्टीस्टोरी यानी बहुमंजिला पार्किंग व फुटपाथ सहित अन्य कार्य जून 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।
इसके अलावा, भवाली सैनिटोरियम-सिरोड़ी कैंचीधाम बाईपास मार्ग (1214.71 लाख की लागत) जुलाई 2024 से निर्माणाधीन है और अक्टूबर 2025 तक पूर्ण होगा। भवाली बाईपास पार्ट-2 (1162.33 लाख की लागत) अगस्त 2024 से प्रारंभ होकर अगस्त 2025 तक पूरा होगा।
नए सड़क और पुल परियोजनाओं की तैयारी
काठगोदाम-हैड़ाखान-सिमलिया बैण्ड-साननी बैण्ड मोटर मार्ग, तिकोनिया वर्कशॉप लाइन से रेलवे बाजार, नवाबी रोड हल्द्वानी, भवाली बाईपास पर शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान पुल, नैनीताल के आंतरिक मार्ग और नैना देवी मंदिर के सुधारीकरण जैसे कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण किए जाएंगे।
नैनीताल-रामनगर फोरलेन परियोजना को जल्द मिलेगी गति (56 Roads are being Built In Kumaon Division)
काठगोदाम-नैनीताल दो-लेन मोटर मार्ग और रामनगर फोरलेन का सर्वे पूरा हो चुका है। इन परियोजनाओं के लिए वन विभाग को अन्यत्र भूमि आवंटित कर दी गई है। जल्द ही इन परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया जाएगा।
बैठक में मुख्य अभियंता लोनिवि प्रहलाद सिंह बृजवाल, राजेंद्र सयाना, अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल कुमार पांगती, मनोहर धर्मशक्तू सहित लोनिवि और एनएच के मंडलीय अभियंता उपस्थित रहे। (56 Roads are being Built In Kumaon Division)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(56 Roads are being Built In Kumaon Division , Road Safety, Road being Built in Kumaun, Development work, Broadening of Roads, )
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।
You must be logged in to post a comment.