हल्द्वानी में चलती बस में युवती से दुष्कर्म का प्रयास !!

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 19 जुलाई 2024 (Attempt to Rape a girl in moving bus in Haldwani)। उत्तराखंड के हल्द्वानी में दिल्ली में हुए निर्भया कांड जैसे अपराध को अंजाम देने का दुस्साहस किये जाने की बात कही जा रही है। आरोप है कि गांव से हल्द्वानी के लिए निकली युवती से चलती बस में परिचालक और चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया गया है कि युवती चलती बस से कूदकर भागते हुए किसी तरह हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन पहुंची और यहां से उसने अपने पिता को फोन पर आपबीती बताई। इस पर उसके पिता ने रामनगर से बेटे को हल्द्वानी भेजा। भाई के साथ युवती गांव पहुंची तो परिजनों ने राहत की सांस ली।

(Attempt to Rape a girl in moving bus in Haldwani) फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से बार-बार दरिंदगी, पीड़िता की दर्दभरी  दास्तां - Gorakhpur Minor Girl raped many times case not lodged police  Deoria lcl - AajTakप्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार 18 सितंबर की सुबह ताड़ीखेत ब्लाक के एक गांव निवासी युवती शीतलाखेत से हल्द्वानी जा रही केमू बस में सवार हुई। युवती को रिश्तेदारी में रामनगर पहुंचना था। दोपहर में बस हल्द्वानी पहुंची तो युवती भी अन्य यात्रियों के साथ उतरने लगी।

परिचालक सुनसान रोड पर ले जाने लगा बस (Attempt to Rape a girl in moving bus in Haldwani)

युवती ने परिचालक से रामनगर जाने के लिए दूसरी बस के बारे में पूछा तो परिचालक ने उसे बस अड्डे तक छोड़ देने का भरोसा दिलाया। परिचालक यहां से खुद ही बस स्टार्ट कर रवाना हुआ और एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद सुनसान रोड पर बस को ले जाने लगा। इस दौरान बस रोककर युवती से छेड़छाड़ भी शुरू कर दी और मोबाइल से कॉल कर उसने चालक को भी बुला लिया।

आरोप है कि इसके बाद दोनों ने चलती बस में युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। बस के शीशे बंद होने के कारण उसकी आवाज भी बाहर नहीं जा सकी। किसी तरह वह बस से कूद गई और भागते हुए रोडवेज बस स्टेशन पहुंची। फोन पर पिता को घटना की जानकारी दी। पुलिस भी घटना की सत्यता की जांच कर रही है। (Attempt to Rape a girl in moving bus in Haldwani)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Attempt to Rape a girl in moving bus in Haldwani, Haldwani, Attempt to rape, Girl, Attempt to rape in a moving bus, Tarikhet, Ramnagar, Roadways Bus Station, KMOUltd, Bus)

Leave a Reply