हल्द्वानी: गौला नदी में 10 वर्षीय बालक बहा, 7 किमी दूर मिला

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 11 अगस्त 2024 (Haldwani-10-year Boy swept away in Gaula River)। बरसात के मौसम में नदियों के उफनकर जानलेवा होने के अनेक समाचारों के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के किनारे जा रहे हैं। रविवार को हल्द्वानी के राजपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गौला नदी में नहाने गया एक 10 वर्षीय बच्चा तेज बहाव में बह गया। बच्चे का शव घटनास्थल से 7 किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में मिला। इससे परिवार में शोक छा गया है।

Haldwani-10-year Boy swept away in Gaula River, Nadi men doobne se mautपुलिस एवं संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय अमरजीत पुत्र राजेंद्र निवासी राजपुरा रविवार को अन्य बच्चों के साथ गौला नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव घटनास्थल से सात किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में मिला। बताया जा रहा है कि अमरजीत के पिता गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। बेटे की मौत से परिवार शोकाकुल है।

प्रशासन की अपील (Haldwani-10-year Boy swept away in Gaula River)

हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बरसात के समय नदियों में न नहाएं। पुलिस नदियों के किनारे अभियान चलाकर लोगों को वहां से हटा रही है। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के अंदर जा रहे हैं, जो हादसों का कारण बन रहा है। (Haldwani-10-year Boy swept away in Gaula River)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Haldwani-10-year Boy swept away in Gaula River, Uttarakhand News, Nainital News, Haldwani News, Haldwani, 10-year old boy swept away, Gaula River, Found 7 km away,)