हल्द्वानी : नाबालिग किशोरी से अपने ही गाँव के शादीशुदा फौजी ने किया दुष्कर्म, अपनी पत्नी को तलाक़ देकर शादी करने का दिया था झांसा, गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 18 जून 2025 (Haldwani-A Married Soldier Raped A Minor Girl)उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खास बात यह भी कि पिथौरागढ़ निवासी एक सैन्यकर्मी पर किशोरी को अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और भारतीय दंड संहिता के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपित को अभिरक्षा में ले लिया है।

दुष्कर्म का अनावरण और आरोपित का आत्मसमर्पण

(Haldwani-A Married Soldier Raped A Minor Girl)बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पिथौरागढ़ के एक गांव का निवासी सैन्यकर्मी, जो पहले से विवाहित है, ने अपनी पत्नी को तलाक देने का झांसा देकर अपने ही गाँव की नाबालिग किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। किशोरी वर्तमान में हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है, को आरोपित ने बनभूलपुरा के एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

स्वयं समझौते के लिए पहुंचा थाने

किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने गत 16 जून 2025 को पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं में अभियोग दर्ज किया था और आरोपित की तलाश शुरू की। आरोपित को अपने विरुद्ध अभियोग की जानकारी मिली, जिसके बाद वह स्वयं समझौते के लिए थाने पहुंचा। पुलिस ने तत्काल उसे अभिरक्षा में लिया। अब आरोपित को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

पुलिस कार्रवाई और सामाजिक प्रभाव (Haldwani-A Married Soldier Raped A Minor Girl)

जांच में यह भी सामने आया कि सैन्यकर्मी और किशोरी के बीच पूर्व परिचय था, जिसका दुरुपयोग कर उसने किशोरी को शादी करने का प्रलोभन दिया। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और उसका बयान दर्ज किया गया है। यह मामला नाबालिग किशोरियों के विरुद्ध अपराधों पर कठोर कार्रवाई की मांग को और बल देता है। स्थानीय समुदाय में इस घटना से आक्रोश है और लोग प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं। (Haldwani-A Married Soldier Raped A Minor Girl)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Haldwani-A Married Soldier Raped A Minor Girl, Nainital News, Haldwani News, Fauji ne kiya Rape, Dushkarm, Shadi ka Jhansa, Haldwani Rape Case, Minor Sexual Assault, POCSO Act, Soldier Arrested, Banbhoolpura Police, Pithoragarh Accused, Hotel Incident, Marriage Pretext, Police Investigation, Teen Victim, Ramesh Rawat, Ravindra Mehta, Social Awareness, Child Safety, Women Safety, Legal Action, Community Outrage, Juvenile Justice, Victim Support, Gender Violence,)