नवीन समाचार, हल्द्वानी, 30 जुलाई 2024 (Haldwani-Body of a 29-year youth found hanging)। हल्द्वानी में एक 29 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस को कमरे की जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में मैनेजर ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि अभी तक परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं सौंपी है। मृतक की शादी को 8 माह ही हुए थे।
ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था मृतक (Haldwani-Body of a 29-year youth found hanging)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय आकाश सिंह पुत्र राजनेत सिंह निवासी गनीपुर डबरहा तिलकहरा आजमगढ़ का रहने वाला था। वह टीसीआई फ्रेट कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था। कंपनी का एक कार्यालय यातायात नगर में है। वह यातायात नगर में कंपनी के पास ही कमरा लेकर रह रहा था।
इधर सोमवार सुबह जब वह कार्यालय नहीं आया तो कंपनी का कर्मचारी रामवीर सिंह आकाश के कमरे में गया तो आकाश का शव पंखे में लटका मिला। उसने यातायात नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा। यहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन देर रात हल्द्वानी पहुंचे।
मंगलवार को पुलिस ने मंगलवार को परिजनों के समक्ष शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। बताया कि उसकी शादी आठ महीने पहले ही हुई थी। सुसाइड नोट में उसने अपने मरने का कारण पत्नी और ससुराल पक्ष को बताया है। कहा कि परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने सुसाइड नोट को सील कर मालखाने में रखवा दिया है। (Haldwani-Body of a 29-year youth found hanging)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Haldwani-Body of a 29-year youth found hanging, Haldwani, Suicide, Suicide Note, Maut, Body of youth found Hanging, Married just 8 months ago, serious allegations, Allegations on wife and in-laws, )
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














You must be logged in to post a comment.