नवीन समाचार, नैनीताल, 5 अगस्त 2024 (Madhu Makkhiyon ke hamle men 1 ki Maut)। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ‘मधु नगरी’ कहे जाने वाले ज्योलीकोट के चोपड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय भीम सिंह रावत की अंगनार कही जाने वाली बड़ी जंगली मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गयी है। बताया गया है कि वह कल यानी रविवार को करीब 2.30 बजे अपने बगीचे में फल तोड़ रहे थे। तभी अचानक उन पर अंगनार के झुंड ने हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह काट लिया।
STH में हुई मौत (Madhu Makkhiyon ke hamle men 1 ki Maut)
गंभीर रूप से घायल भीम सिंह को परिजन ज्योलीकोट के प्राथमिक उपचार केंद्र ले गये जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद उनको हल्द्वानी के बेस चिकित्सालय लेकर गये, और वहां से उनको डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई।
आज सोमवार को दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन भीम सिंह के शव को लेकर अपने घर ले से आए, इससे पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। मेहनत मजदूरी और स्वरोजगार से जुड़े भीम सिंह की असमय मौत से परिवार में शोक का माहौल है। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इनमें से एक पुत्री का विवाह हो चुका है। (Madhu Makkhiyon ke hamle men 1 ki Maut, Jyolikote, Chopada, Nainital, Maut, Wild Conflict)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












