महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश मंदिर क्षेत्र के लिए यातायात व्यवस्था जारी, 14-15 फरवरी को वन-वे व डायवर्जन रहेगा प्रभावी
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 12 फरवरी 2026 (Nainital News 12 Feb 2026)। महाशिवरात्रि पर्व 2026 के अवसर पर थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत छोटा कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए 14 एवं 15 फरवरी को विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। नैनीताल पुलिस की ओर से बताया गया है कि अमृतपुर की ओर से छोटा कैलाश जाने वाले सभी वाहनों को वन-वे व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत गेट बानना तिराहा (लामजाला तिराहा) से डायवर्ट कर धूरा तिराहा होते हुए ओपन थिएटर पार्किंग तक भेजा जाएगा। वहां से श्रद्धालु पैदल मंदिर तक जाएंगे। वापसी में वाहन भटेलिया गांव से लामजाला तिराहा होते हुए अमृतपुर गेट की ओर जा सकेंगे।
जबकि भीमताल की ओर से आने वाले वाहन जंगलिया गांव से धूरा तिराहा होते हुए ओपन थिएटर तक पहुंच सकेंगे। दर्शन के बाद वापसी वन-वे व्यवस्था के तहत भटेलिया गांव से लामजाला तिराहा होकर धूरा तिराहा अथवा अमृतपुर गेट के रास्ते भीमताल की ओर होगी।
यह भी बताया गया है कि पर्व के दौरान अमृतपुर गेट से छोटा कैलाश की ओर सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। काठगोदाम से अमृतपुर की ओर टैम्पो एवं ई-रिक्शा वाहनों का संचालन भी वर्जित रहेगा। ओपन थिएटर बैरियर से छोटा कैलाश मार्ग पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। यदि पार्किंग स्थल भर जाते हैं तो वाहनों को मुख्य मार्ग से पीछे सुरक्षित स्थानों पर क्रमबद्ध रूप से खड़ा कराया जाएगा।
गलत स्थान पर खड़े वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर क्रेन से हटाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सीमित पार्किंग क्षमता को देखते हुए यथासंभव छोटे सार्वजनिक वाहनों या दुपहिया वाहनों का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
डीएसबी परिसर में प्राध्यापकों की बैठक, विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाए रखने की मांग
नैनीताल। कुमाऊँ विवि में शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने एवं सरकार के बढ़ते दाखल के आरोपों के साथ डीएसबी परिसर में प्राध्यापकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाए रखने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्राध्यापकों की उपस्थिति विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियमावली के अनुसार ही सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस संबंध में सभी प्राध्यापक शीघ्र ही कुलपति से भेंट करेंगे।
बैठक में कहा गया कि विश्वविद्यालय ने राज्य हित, पर्यावरण संरक्षण तथा शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। ऐसे में विश्वविद्यालय की स्वायत्त प्रकृति और शैक्षणिक स्वतंत्रता को बनाए रखना आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि कुलाधिपति, मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए गए हैं ताकि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बरकरार रहे। आंदोलन जारी रखने की भी घोषणा की गई।
प्राध्यापकों ने यह भी कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य नहीं है, इसलिए स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के निर्णय अधिनियम और परिनियमों के अनुरूप ही लिए जाने चाहिए। बैठक में प्रो. एलएम जोशी, प्रो. एमसी जोशी, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. मधुरेंद्र कुमार, प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. जया तिवारी, प्रो. सुचि बिष्ट, प्रो. बिमल, प्रो. सीमा, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. लता पांडे, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, प्रो. संजय टम्टा सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
वैज्ञानिक प्रो. नंद गोपाल साहू ने संभाला रसायन विभागाध्यक्ष का प्रभार, कूटा ने दी शुभकामनाएं
नैनीताल। नैनो पार्टिकल क्षेत्र के शोधकर्ता, वैज्ञानिक तथा फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज एवं फेलो ऑफ रॉयल सोसाइटी लंदन से सम्मानित प्रो. नंद गोपाल साहू कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विभागाध्यक्ष बन गए हैं और उन्होंने यह पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रो. चित्रा पांडे का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत चक्रानुक्रम के आधार पर प्रो. साहू को आगामी तीन वर्ष के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रो. साहू को अंगवस्त्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रो. साहू हैं। उनके कई महत्वपूर्ण शोध प्रकाशन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। शिक्षक संघ ने डॉ. बलवंत कुमार को अल्मोड़ा स्थित एसएसजे विश्वविद्यालय में वनस्पति विभागाध्यक्ष नियुक्त होने पर भी बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. ललित तिवारी, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. चित्रा पांडे, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. महेश आर्य, डॉ. ललित मोहन, डॉ. गिरीश खर्कवाल, डॉ. अंचल अनेजा सहित अन्य शिक्षकों ने प्रो. साहू को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
युगमंच के 30वें होली महोत्सव की तैयारियां तेज, बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
सरोवर नगरी में विगत तीन दशकों से आयोजित हो रहे होली महोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए युगमंच की पहल पर नयना देवी परिसर में विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शारदा संघ, नयना देवी मंदिर समिति, श्रीराम सेवक सभा तथा महिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30वें होली महोत्सव का शुभारंभ 27 फरवरी को अपराह्न एक बजे चीर बंधन के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत आमंत्रित दल नयना देवी परिसर में खड़ी होली से कार्यक्रम का आरंभ करेगा। इसके बाद अपराह्न तीन बजे राम सेवक सभा के रामलीला मंच पर औपचारिक उद्घाटन होगा, जहां खड़ी होली गायन के साथ विद्यालयी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां भी होंगी।
चार मार्च तक चलने वाले छह दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन बीएम शाह ओपन थिएटर में महिलाओं की बैठकी होली और स्वांग आकर्षण का केंद्र रहेंगे। एक मार्च को ‘नैनीताल समाचार’ में होली बैठक तथा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष नरेश चम्याल और हेमंत पंत एवं दो महिला होल्यारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही युवा पीढ़ी को पारंपरिक होली गायन से जोड़ने के उद्देश्य से 17 फरवरी से होली गायन प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।
कार्यशाला में तैयार प्रस्तुतियां 27 और 28 फरवरी को महोत्सव के दौरान मंचित की जाएंगी। बैठक में विजय कृष्ण, मोहन जोशी, ज़हूर आलम, विनोद पांडे, नवीन बेगाना, दिनेश उपाध्याय, मनोज कुमार, अनिल कुमार, जय जोशी, विजय लक्ष्मी थापा, आनंदी बगड़वाल, सुमन, कनिका रावत राणा, अदिति खुराना और दीपा बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस में संस्कृति, संवाद और सामूहिकता का संगम
नैनीताल। मेरा युवा भारत, नैनीताल ने 9 से 13 फरवरी 2026 तक हर्मिटेज स्थित यूजीसी–एमएमटीटीसी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर विविध ज्ञानवर्धक और उत्साहपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम में बिहार के पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली एवं समस्तीपुर जिलों से आए 37 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
चतुर्थ दिवस की शुरुआत प्रातःकालीन प्रभात फेरी से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अनुशासन, सामूहिकता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित भाषा शिक्षण सत्र में प्रशिक्षक पुष्कर दानू के साथ स्वयंसेवक संजय बिष्ट और अजय कोहली ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। सत्र का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच भाषाई समझ और संवाद कौशल को सुदृढ़ करना था। प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी और रोचक बताया।
दोपहर के सत्र में यूजीसी–एमएमटीटीसी के प्राचार्य प्रो. रीतेश साह ने उत्तराखंड की संस्कृति पर व्याख्यान देते हुए राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, पर्वतीय जीवनशैली और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के संदर्भ में इसकी सांस्कृतिक समृद्धि को रेखांकित किया। इसके पश्चात आरोही संस्था के कार्यकारी निदेशक डॉ. पंकज तिवारी और समीरन त्रिपाठी ने ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन और महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी, जिसे युवाओं ने प्रेरणादायक बताया।
दिन के अंतिम चरण में डीएसबी परिसर के एनसीसी कैडेट्स के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित हुआ, जिसमें पहाड़ी जीवन की चुनौतियों और अनुशासित दिनचर्या पर चर्चा की गई। इसके बाद कैडेट्स ने प्रतिभागियों को उत्तराखंड का पारंपरिक लोकनृत्य सिखाया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के युवाओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त रूप से अनुभव किया गया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 12 Feb 2026) :
Nainital News 12 Feb 2026, Nainital Holi Festival Cultural Event, Uttarakhand Religious Festival Traffic Plan, Kumaun University Academic Appointment News, University Autonomy Protest Uttarakhand, Inter State Youth Exchange Program Nainital, Nainital News 12 Feb 2026, Nainital Holi Festival Cultural Event, Uttarakhand Religious Festival Traffic Plan, Kumaun University Academic Appointment News, University Autonomy Protest Uttarakhand, Inter State Youth Exchange Program Nainital, Uttarakhand Cultural Tourism Festival News, Mahashivratri Traffic Management Uttarakhand, Higher Education Governance Uttarakhand News, Nainital Cultural And Social Events Update, Uttarakhand Youth Cultural Exchange Program, #CulturalHeritageIndia #FestivalManagement #TrafficAdministration #HigherEducationPolicy #UniversityAutonomy #YouthEmpowermentIndia #CulturalExchangeProgram #PublicAdministrationIndia #TourismDevelopment #UttarakhandNews
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।