पालिकाध्यक्ष ने किया नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, श्मशान घाट की मरम्मत व शिवार्चन

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 13 जुलाई 2025 (Nainital News Today 13 July 2025 Navin Samachar)नैनीताल जनपद के नगर क्षेत्र नैनीताल में नालियों की सफाई और जलभराव की स्थिति को लेकर रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने तल्लीताल बाजार, मॉल रोड, डाट क्षेत्र तथा मल्लीताल बड़ा बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि कई दुकानदारों द्वारा नालियों को लकड़ी या लोहे की जालियों से ढक दिया गया है, जिससे जल निकासी एवं नियमित सफाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। इन स्थानों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से सफाई कराने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें :  एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी छिपाकर किया लड़की का विवाह, कलियर में पत्नी सहित छह लोगों पर अभियोग पंजीकृत

तल्लीताल क्षेत्र में जलभराव की बड़ी समस्या

bdcf1e1aeebc371fb9b3ed3bc5cceb04 425592524प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्लीताल बाजार क्षेत्र में जलभराव का मुख्य कारण नवनिर्माण कार्यों में उचित ढाल का अभाव और सड़क के स्तर में हुआ बदलाव पाया गया है। निर्माण के समय जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि नगर पालिका द्वारा पहले से बनी नालियां अभी भी कार्यशील हैं और उनकी समय-समय पर सफाई की जा रही है। बताया गया है कि पालिका प्रत्येक बुधवार को विशेष नाला सफाई अभियान चला रही है।

सोमवार से प्रत्येक वार्ड में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. खेतवाल ने जानकारी दी कि सोमवार से नगर के प्रत्येक वार्ड में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी रोहतास शर्मा, अवर अभियंता विपिन पुरोहित, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, सुपरवाइजर अमन, मोहित, धर्मेश सहित पालिका कर्मचारी, क्षेत्रीय सभासद, व्यापारी व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।


पाइंस स्थित श्मशान घाट पर पंजाबी महासभा ने पूर्ण कराई मरम्मत (Nainital News Today 13 July 2025 Navin Samachar)

748f961ccec75324d514e05a2556921a 1959215923नवीन समाचार, नैनीताल, 13 जुलाई 2025। नैनीताल जनपद के नैनीताल नगर में पंजाबी महासभा नैनीताल ने पाइंस क्षेत्र स्थित श्मशान भूमि में स्थित चबूतरों की छतों का नवीनीकरण पूर्ण करा दिया है। यह कार्य महज छह दिन पूर्व नगर पालिका से अनुमति पत्र मिलने के बाद प्रारंभ कर पूर्ण किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराने व क्षतिग्रस्त चादरों को हटाकर उनके स्थान पर नई नालीदार चादरें लगाई गईं, साथ ही चबूतरों की अन्य मरम्मत भी कराई गई। इस कार्य हेतु संस्था के सदस्यों ने सामूहिक प्रयास से धन एकत्र किया। कार्य पूर्ण होने के बाद इसकी सूचना नगरपालिका को दी गई व चबूतरों को नियमित देखरेख हेतु पालिका के अधीन सौंप दिया गया। महासभा के इस प्रयास की नगर में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है।


श्यामखेत आश्रम में हुआ शिव-अर्चन, सांसद अजय भट्ट रहे उपस्थित (Nainital News Today 13 July 2025 Navin Samachar)

d94cab00cf5ed1f434f4c48819af1fc7 295146596नवीन समाचार, नैनीताल, 13 जुलाई 2025। नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र के श्यामखेत स्थित श्री श्री 1008 नान्तिन बाबा महाराज आश्रम में रविवार सायं सावन मास के अवसर पर श्रद्धा व भक्ति से ओतप्रोत शिव-अर्चन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस विशेष आयोजन की प्रेरणा नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट की रही, जिनकी उपस्थिति में यह आयोजन जनकल्याण, राष्ट्रप्रेम व लोकमंगल की भावना के साथ सम्पन्न किया गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल टॉप-3 समाचार : अधिवक्ताओं की पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, कैंचीधाम बायपास के लिए मंत्री ने तय की समयसीमा, अंतर-राज्य युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र, प्रदेश व विश्व की सुख-शांति, समृद्धि और मानवता के कल्याण हेतु सामूहिक प्रार्थना करना रहा। साथ ही आपदा प्रभावित पर्वतीय परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की गई तथा ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों के लिए विशेष आशीर्वचन व आध्यात्मिक प्रार्थना की गई।

आश्रम में विराजमान दंडी स्वामी शंकर गिरी के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण, रुद्राभिषेक और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से शिव-अर्चन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मंडी परिषद उत्तराखंड के सलाहकार मनोज जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, मंडल कार्यालय मंत्री भारत सिंह मेहरा, कमल जोशी, दयाकिशन पोखरिया, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, जीवंती भट्ट, हिमांशु बिष्ट, प्रगति जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Nainital News Today 13 July 2025 Navin Samachar, Nainital News, Nagar Palika Nainital, Dr Saraswati Khetwal, Naini Talitall Market, Drainage Cleaning, Safai Abhiyan Nainital, Punjabi Mahasabha Nainital, Cremation Ground Renovation, Nainital Shmashan Bhoomi, Bhowali Nainital, Nantin Baba Maharaj Ashram, Shivarchan Program,)

यह भी पढ़ें :  एवरेस्ट शिखर पर भारतीय सेना ने रचा नया विश्व कीर्तिमान, नैनीताल-कुमाऊँ के जवानों सहित सबसे बड़े संगठित पर्वतारोहण दल को गिनीज बुक ने दी मान्यता

Leave a Reply