नैनीताल: 10 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ पकड़े गये उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति
नवीन समाचार, नैनीताल, 26 मई 2025 (Nainital Polices Action on Ganja-Minor Driving)। नैनीताल पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए खैरना-धनियाकोट मोटर मार्ग पर उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी दो व्यक्तियों को अवैध गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से लगभग 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है।
नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरना-धनियाकोट मार्ग पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूपी22एबी-1069 में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों की पहचान 26 वर्षीय योगेंद्र सैनी पुत्र छोटेलाल एवं 25 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र पप्पू सिंह, निवासी ग्राम चंद्रपुरकला थाना सैफनी जिला रामपुर के रूप में हुई है।
दोनों के विरुद्ध कोतवाली भवाली में आबकारी अधिनियम की धारा 8/20/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रकाश मेहरा तथा आरक्षी जगदीश धामी, दर्शन चौधरी व राजेंद्र सती शामिल रहे।
वाहन चलाते मिले दो नाबालिग, वाहन स्वामियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई (Nainital Polices Action on Ganja-Minor Driving)
नैनीताल। नैनीताल पुलिस वाहन चलाने वाले नाबालिगों के विरुद्ध अभियान चलाये हुए है। इसी कड़ी में जनपद की भीमताल थाना पुलिस ने दो वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199(ए) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए हैं।
नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल पुलिस के सघन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या यूके04एएन6757 को एक नाबालिग द्वारा भीमताल से नौकुचियाताल की ओर जाते हुए और एक अन्य नाबालिग के द्वारा यूपी21सीए-3997 को भीमताल से डाट की ओर ले जाते हुए पकड़ा गया। इन मामलों में वाहन के संरक्षक व स्वामी भीमताल व पीपली अहीर, सूरजनगर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की धारा 33/25 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये। इन कार्रवाइयों में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गगनदीप सिंह, आरक्षी ललित आगरी व मनोज पंत सम्मिलित रहे। (Nainital Polices Action on Ganja-Minor Driving)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital Polices Action on Ganja-Minor Driving, Nainital News, Nainital Police, Police Action, Ganja Smuggling, Minor Driving Vehicle, Nainital Police action, Two people from UP caught with 10 kg of illegal ganja, action taken against the family members of two minors found driving the vehicle, Illegal Ganja Seized, Nainital Police Action, Drug Smuggling, Uttar Pradesh Smugglers, Ganja Trafficking, 10 Kg Ganja, Rampur Residents Arrested, Khairna Dhaniyakot Road, Bhowali Kotwali, Excise Act Case,
UP Smugglers Nabbed, Nainital Drug Bust, Illegal Drugs India, Motorcycle Seized, Youth Caught With Ganja, Yogendra Saini, Rahul Singh, Nainital Polices Action on Ganja, Minor Driving, Anti Drug Campaign, Nainital Police Crackdown, Minor Caught Driving, Juvenile Driving Case, Motor Vehicle Act Violation, Bhimtal Police Action, Bhimtal News, Underage Driving India, Vehicle Owner Punished, Motor Vehicle Act 199A, Motor Vehicle Act 33/25, Bhimtal to Naukuchiatal, Bhimtal to Daant Road, Surjanagar Moradabad, Traffic Violation India, Police Check Nainital, Road Safety India)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












