नैनीताल में इतिहास बन जाएंगे पैडल रिक्शे, 50 ई-रिक्शे चलाने सहित हाईकोर्ट ने दिए अनेक बड़े निर्देश (Nainital Traffice Problem)

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2023। (Nainital Traffice Problem) उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान हो रही यातायात के जाम होने की समस्या के समाधान के लिए बड़े आदेश जारी किए हैं।

Story Of Rickshaw In Nainital. उत्तराखंड: नैनीताल में खत्म हो जाएगा सदियों  पुराना इतिहास, 1846 में अंग्रेजों ने की थी शुरुआत. Nainital Rickshaw. Rickshaw  Nainital- राज्य ...सरकार को जारी आदेश के अनुसार नगर की मॉल रोड पर चलने वाले सभी पैडल रिक्शों को दो सप्ताह के भीतर हटाने और इसकी जगह वर्तमान 11 ई-रिक्शों की संख्या को बढ़ाकर कम से कम 50 करने और इन्हें लेने के लिए अधिक उम्मीदवार होने पर उनका आवंटन लॉटरी के माध्यम से करने को कहा गया है। इस आदेश के बाद कभी अपने ‘सिक्के’ तक चलाने वाले व नैनीताल की एक अलग पहचान माने जाने वाले पैडल रिक्शे इतिहास बन जाएंगे। मामले की अगली सुनवाई अगस्त में होगी।

माल रोड पर सवारियां लेकर दौड़े ई रिक्शा, नैनीताल में नगर पालिका ने ई रिक्शा  ट्रायल कराया - E-rickshaw Rushes On Mall Road With Riders, Municipality  Conducted E-rickshaw Trial In ...उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता प्रभा नैथानी ने अपने पत्र में पर्यटन नगरी नैनीताल में वाहनों के जाम की समस्या को लेकर शिकायत करते हुए कहा था कि सीजन के दौरान यहां हजारों पर्यटक अपने वाहनों और टैक्सी से आते हैं। लेकिन नगर में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण नगर में यातायात अव्यवस्था बनी हुई है। आरोप लगाया है कि होटल व्यवसायी पर्यटकों के वाहनों को सड़क पर पार्क करवा रहे है। इस कारण कई बार मरीजों को ले जा रहीं एम्बुलेंस भी जाम में फंस रहे हैं।

आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय की ओर से समय-समय पर जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश जारी हुए हैं, लेकिन समस्या का हल आज तक नहीं निकला है। यह भी कहा है कि यातायात पुलिस यातायात को सुगमता से चलाने में नाकाम साबित हुई है।

इस कारण स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को समय पर पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। साथ ही कालाढूंगी, भवाली और हल्द्वानी से आने जाने वाले वाहनों की जांच नही हो रही है। पुलिस इन स्थितियों में मूकदर्शक बनी रहती है। पत्र में इंडिया होटल के पास से चलने वाली जू शटल सेवा को भी जाम का कारण बताते हुए इसे आगे शिफ्ट करने की मांग की गई है।

बुधवार को खंडपीठ ने इस याचिका पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की थी और गुरुवार को भी सुनवाई जारी रखी। इस दौरान खंडपीठ ने माना कि नगर की मॉल रोड पर चलने वाले पैडल रिक्शे माल रोड में यातायात बाधित होने का एक बड़ा कारण है। लिहाजा खंडपीठ ने दो सप्ताह के भीतर इन रिक्शों के स्थान पर ई-रिक्शे चलाने के निर्देश दिए। नगर पालिका की ओर से खंडपीठ को बताया गया कि माल रोड में पूर्व में 82 पैडल रिक्शे चलते थे। इनमें से 22 रिक्शों की जगह 11 ई-रिक्शे और शेष 60 पैडल रिक्शे चलाए जा रहे हैं।

इसके अलावा खंडपीठ ने पुलिस से नगर में ‘नो पार्किंग जोन’ चिन्हित करने व ‘नो पार्क जोन’ में पार्क होने वाले वाहनों को क्रेन से उठाकर चिन्हित स्थान पर भेजने, पुलिस की रिकवरी वैन-क्रेनों की संख्या बढ़ाने, पब्लिक स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित करने, स्कूल वाहनों में स्टीकर लगाने और स्कूल, न्यायालय और कार्यालयों के समय पर यातायात जाम न लगना सुनिश्चित करने व इस दौरान यातायात को सुव्यवस्थित रखने, माल रोड से अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था को सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक लगातार मॉनिटर करने, पर्यटक वाहनों को हल्द्वानी व कालाढूंगी में पार्किंग और बस अड्डा बनाकर वहां रोकने और वहां से छोटी लक्जरी बस सेवा शुरू करने, पार्किंग स्थलों पर क्षमता व पार्किंग होने का बोर्ड लगाने तथा पर्यटकों को नैनीताल में उनके होटल तक टैक्सी और ई-रिक्शा से पहुंचाने, नगर में पार्किंग और नो पार्किंग के बोर्ड बढ़ाने, नगर के ‘बॉटल नैक’ जैसे क्षेत्रों में नो पार्किंग जोन नगर के रूसी बाइपास व मुक्तेश्वर में जल्द हेलीपैड का निर्माण करने आदि के निर्देश दिए हैं। साथ ही खंडपीठ ने नैनीताल आने और जाने के लिए हेली सेवा और नैनी झील में आवागमन के लिए फेरी बोट चलाकर यातायात को सुचारू करने का सुझाव भी दिया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के 4 समाचार : आदेश के विरोध में प्रदर्शन, भाजपा नेताओं का पुतला फूका, गुलदार की खाल व हड्डियों की तस्करी के मामले में अपडेट, आरक्षी से भर्ती होकर निरीक्षक पद पर पदोन्नति व विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

यह भी पढ़ें : नैनीताल की यातायात व्यवस्था पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान (Nainital Traffice Problem) 

-नगर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने, इलेक्ट्रिक फेरी या केबिल कार चलाने व शटल सेवा बढ़ाने के दिए निर्देश, पुलिस भी हुई सक्रिय

नवीन समाचार, नैनीताल, 7 जून 2023। (Nainital Traffice Problem) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पर्यटन नगरी नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात जाम की समस्या पर उच्च न्यायालय की अधिवक्ता प्रभा नैथानी द्वारा मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में बुधवार को सूचीबद्ध करते हुए सुनवाई की।

मामले में उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए नैनीताल में पार्किंग की समस्या को देखते हुए नगर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने, तल्लीताल-मल्लीताल के बीच इलेक्ट्रिक फेरी या केबिल कार चलाने व शटल सेवा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। खंडपीठ गुरुवार को भी इस मामले में सुनवाई कर सकती है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल जनपद में न्याय, सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अहम घटनाक्रम, अपराध से उपलब्धि तक के 6 प्रमुख समाचार

यह भी पढ़ें : नैनीताल की यातायात व्यवस्था पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान (Nainital Traffice Problem)

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस हुई सक्रिय

नैनीताल। उच्च न्यायालय के कड़े रुख के बाद नगर में नैनीताल पुलिस सक्रिय दिखी और इसका असर भी दिखा। पुलिस ने आवश्यक स्थलों पर ड्यूटी लगाते हुए नगर में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों व वाहन स्वामियों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत 45 चालान किये। साथ ही मल्लीताल, रुसी बाईपास व मस्जिद तिराहा भवाली आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना पार्किंग के होटलो में बुकिंग वाले पर्यटको को शटल सेवा के माध्यम से तथा पार्किंग युक्त होटलों में बुकिंग वाले पर्यटको को ही नगर में उनके वाहनों से भेजा। इससे नगर की यातायात व्यवस्था बुधवार को दुरुस्त नजर आई। बताया गया कि पर्यटन सीजन की समाप्ति तक नगर में यही व्यवस्था प्रभावी रहेगी। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply