उत्तराखंड में टॉपर बच्चों को मिलेगा एक दिन के लिए डीएम-एसपी बनने का मौका, प्रमुख नदियों पर होंगे ‘नदी उत्सव’

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 16 जून 2025 (Topper Students in Uttarakhand will 1 Day DM-SP)उत्तराखंड में फिल्म ‘नायक’ की तर्ज पर आपके बच्चे भी एक दिन के लिए डीएम-एसपी बन सकते हैं, बशर्ते कि वह अपने जनपदों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर हों। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दो अभिनव निर्णय लेते हुए न केवल मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने बल्कि जन सहभागिता से नदियों के संरक्षण की दिशा में प्रभावशाली प्रयास करने की पहल की है।

टॉपर बनेंगे एक दिन के डीएम और एसपी 

(Topper Students in Uttarakhand will 1 Day DM-SP) (News On Kedarnath Helicopter Crash-onFathers Day) (Approval-Forest Land Transfer for Kainchi Bypass) (Dhami Government will give 2 Lakh to Dayitvdhari)मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के सभी जनपदों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपरों को ‘एक दिन के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक’ की भूमिका सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस अभिनव कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें देश-प्रदेश के शीर्ष पदों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करना है।

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत विद्यार्थियों को एक दिन के लिए जनपद की प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ दी जाएंगी। जल्द ही इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रदेशभर में इसे लागू किया जाएगा।

प्रदेश की प्रमुख नदियों पर होंगे ‘नदी उत्सव’ (Topper Students in Uttarakhand will 1 Day DM-SP)

मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रमुख नदियों के नाम पर ‘नदी उत्सव’ आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर जनसहभागिता से होंगे, जिनमें नदियों की सफाई, स्वच्छता, संरक्षण एवं पुनर्जीवन जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था व परंपरा का अभिन्न अंग हैं। ‘नदी उत्सव’ के माध्यम से जनसामान्य को जल संरक्षण, स्वच्छता व नदियों के महत्व के प्रति संवेदनशील व जागरूक बनाया जाएगा।

इस पहल को शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शिता और नवाचारप्रिय सोच का उदाहरण माना जा रहा है। यह योजना जहां एक ओर युवाओं को सम्मान व प्रेरणा देगी, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण के प्रति सामाजिक चेतना को भी सशक्त करेगी। (Topper Students in Uttarakhand will 1 Day DM-SP)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Topper Students in Uttarakhand will 1 Day DM-SP, Dehradun News, Uttarakhand News, 1 Day DM-SP, CM Pushkar Singh Dhami, One Day DM Scheme, One Day SP Scheme, Uttarakhand Toppers Honour, Student Administration Experience, Uttarakhand Education Initiative, River Festival Uttarakhand, Nadi Utsav 2025, River Conservation India, Ganga Yamuna River Campaign, Environmental Awareness Uttarakhand, Student Empowerment Scheme, Innovative Governance Uttarakhand, Youth Motivation Program, Nadi Jagrukta Abhiyan, High School Toppers Recognition, Inter Toppers Uttarakhand, Clean River Campaign, Public Participation Environment, Uttarakhand Government Initiatives, Topper students in Uttarakhand will get a chance to become DM-SP for a day, ‘River Festival’ will be held on major rivers, River Festival,)

यह भी पढ़ें :  लोक भवन कूच में उमड़े कांग्रेसी, कई बड़े नेताओं सहित लगभग 500 कार्यकर्ता रोके और अभिरक्षा में लिये गए...