नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जुलाई 2025 (Buyers must get land inspected before purchasing)। कुमाऊं मंडल में भूमि धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में गंभीर निर्णय लिये गये हैं। तय किया गया है कि भूमि क्रय करने से पूर्व हर संभावित क्रेता को संबंधित तहसील में आवेदन कर भूमि की तस्दीक यानी जांच करवाकर स्थिति स्पष्ट करवानी होगी ताकि उसकी वर्तमान स्थिति स्पष्ट हो सके।
बैठक में सामने आया कि अनेक प्रकरणों में एक ही भूमि को दोबारा बेचा जा रहा है या खसरा नम्बर भिन्न दर्शाकर दूसरे भूभाग पर कब्जा दिलाया जा रहा है। यहां तक कि कई विक्रेताओं द्वारा अपने हिस्से से अधिक भूमि का विक्रय किया जा रहा है, जिससे विवाद और ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। समिति ने तय किया है कि भूमि क्रय करने से पूर्व हर संभावित क्रेता को संबंधित तहसील में आवेदन कर भूमि की तस्दीक करवानी होगी ताकि उसकी वर्तमान स्थिति स्पष्ट हो सके।
इस निर्णय के अनुपालन हेतु मंडलायुक्त ने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है तथा आम जनता को भी इस प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये हैं, ताकि भूमि धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
लोक सभा-विधान सभा चुनाव के बिल एक सप्ताह में देने के निर्देश (Buyers must get land inspected before purchasing)
नैनीताल। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार राय ने लोक सभा-विधान सभा चुनाव के जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल से संबंधित बिल एक सप्ताह में देने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में उन्होंने जिले के समस्त उप जिलाधिकारियों, मुख्य शिक्षा अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि यदि किसी विभाग या व्यक्ति का कोई भी देयक भुगतान हेतु लंबित है, तो उसकी द्वितीय प्रति पूर्व आदेश व स्वीकृति पत्र सहित एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, अन्यथा यह माना जाएगा कि किसी प्रकार का कोई भी भुगतान शेष नहीं है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Buyers must get land inspected before purchasing, Land Verification Before Land Purchase, Commissioner Deepak Rawat, Land Fraud Prevention Uttarakhand,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














