12वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता गोवर्धन हाल में 24 अगस्त को
नवीन समाचार, नैनीताल, 23 अगस्त 2025 (Nainital News Today 23 August NavinSamachar)। पर्वतीय संस्कृतिक समिति के तत्वावधान में 12वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता 24 अगस्त को शहर के गोवर्धन हाल में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न नामी विद्यालयों के 120 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में क्वींस स्कूल हल्द्वानी, जीडी गोयनका नौकुचियाताल, शेरवुड कॉलेज नैनीताल, बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल, सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल, स्प्रिंग डेल्स अल्मोड़ा, विशन वैली काशीपुर, ग्रीन वैली, सिंथिया हल्द्वानी, समर स्टडी हॉल काशीपुर, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल नैनीताल, आर्यमान बिड़ला, सेंट जोजफ स्कूल नैनीताल, लेक्स भीमताल, बीरशिवाा हल्द्वानी, होली विस्डम, आनंदा अकादमी हल्द्वानी और सनवाल स्कूल नैनीताल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
आयोजन समिति के ईश्वर तिवारी, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी, नीरज शाह, धीरेंद्र विष्ट, अमित कुमार, ललित लामाकोटी, डीके जोशी और विश्वकेतु वैद्य प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु जुटे हुए हैं। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
डॉ. हरीश गिनवाल बने आईसीएफआरई के उप महानिदेशक
नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल के पूर्व छात्र डॉ. हरीश गिनवाल को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) देहरादून का उप महानिदेशक बनाया गया है। परिषद की सचिव ऋचा मिश्रा द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
डॉ. गिनवाल इससे पूर्व जबलपुर स्थित परिषद के संस्थान में निदेशक रहे हैं। उन्होंने डीएसबी परिसर से वानिकी विषय में स्नातकोत्तर किया तथा वानिकी अनुसंधान से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियों के सिलसिले में कई देशों की शैक्षणिक यात्राएं भी की हैं। डॉ. एचसीएस गिनवाल की इस उपलब्धि पर परिसर से जुड़े शिक्षकों के संगठन कूटा यानी कुमाऊं विवि शिक्षक संघ ने उन्हें विश्वविद्यालय का गौरव बताया है।
साथ ही कुमाऊं विवि के एलुमनी सेल यानी पूर्व छात्रों के संगठन अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, संकायाध्यक्ष प्रो. जीत राम, प्रो. आशीष तिवारी सहित डॉ. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. पैनी, डॉ. दीपिका, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. उमंग, डॉ. दीपिका पंत और डॉ. रितेश साह ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचे: दीपक कुमार (Nainital News Today 23 August NavinSamachar)
नैनीताल। प्रदेश के संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार ने शनिवार को भीमताल स्थित विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों की कार्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाना राज्य की प्राथमिकता है।
इसके लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जनजागरूकता शिविर आयोजित कर योजनाओं को तय समय में पूरा किया जाए। इस हेतु उन्होंने विभागीय अधिकारियों को वार्षिक कार्ययोजना बजट जरूरत से पूर्व तैयार करने, क्षेत्रीय भ्रमण बढ़ाने और शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं, सीएम हेल्पलाइन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्रों की स्थिति, जल जीवन मिशन, गड्ढा मुक्त सड़क, राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय उद्यान मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, स्वयं सहायता समूहों की आय, कृषि यंत्र उपकरण, बीज और खाद वितरण, आर्गेनिक व परम्परागत कृषि, निर्मित मत्स्य तालाब, विद्यालयों में शौचालयों की स्थिति, सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सकों की तैनाती, साइबर सुरक्षा, नशीले पदार्थों की रोकथाम सहित कई बिंदुओं पर विभागवार जानकारी ली।
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में सचिव ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया और एक जैसी शिकायतों पर अधिक जनसंवाद करने को कहा। बैठक में उद्योग महाप्रबंधक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जल संस्थान, पेयजल निगम, लोक निर्माण, विद्युत, कृषि, उद्यान, सिंचाई, लघु सिंचाई, चिकित्सा विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital News Today 23 August NavinSamachar, Arunika Negi, LPS Model United Nations, Nainital Chess Competition, Harish Ginwal ICFRE, Government Schemes Review, Nainital News, Uttarakhand Education, Girls Empowerment India, DS College Alumni, Bhimtal Development,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।