बिग ब्रेकिंग: भाजपा ने घोषित किये उपचुनाव के लिये अपने प्रत्याशी, हरियाणा-यूपी, उत्तराखंड के पूर्व विधायकों को बनाया प्रत्याशी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 13 जून, 2024 (BJP announced candidates for Badrinath-Manglaur)। भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों- बदरीनाथ और मंगलौर में हो रहे उपचुनाव से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। बदरीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था।

(BJP announced candidates for Badrinath-Manglaur) Congress MLA Rajendra Bhandari wrote a letter to PM Modi. - Chamolidailymail
राजेंद्र भंडारी
Kartar Singh Bhadana‎
करतार सिंह भड़ाना

वहीं मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। तभी से यह माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें मंगलौर विस सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

दिलचस्प हुआ उपचुनाव (BJP announced candidates for Badrinath-Manglaur)

May be an image of blueprint and textयह भी माना जा रहा है बसपा के सरवत करीम अंसारी के इंतकाल के बाद खाली हुई इस सीट पर भाजपा ने दो राज्यों के पूर्व विधायक यानी अनुभवी नेता को खड़ा कर उपचुनाव को दिलचस्प बना दिया है। यही स्थिति पूर्व में भाजपा व हाल में कांग्रेस के विधायक रहे भंडारी को बद्रीनाथ का टिकट देने के बाद वहां भी नजर आ रही है।

उल्लेखनीय है कि पार्टी के पर्यवेक्षकों ने बदरीनाथ और मंगलौर विस सीट पर रायशुमारी की औपचारिकता पूरी कर बृहस्पतिवार को ही नाम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के माध्यम से केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए थे। जबकि देर रात समिति ने बिना किसी झिझक के प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (BJP announced candidates for Badrinath-Manglaur, BJP, Candidates for Badrinath-Manglaur, Badrinath, Manglaur, chunav, Election, By-Elections, former MLAs of Haryana-UP, Uttarakhand, BJP Candidates)

Leave a Reply