नवीन समाचार, नैनीताल, 9 अप्रैल 2023। (CM will lay the foundation stone and inaugurate 142 development schemes worth more than two billion rupees in Nainital on Monday, know which of these you will get direct benefit) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 10 अप्रैल को जनपद में आ रहे हैं। उनका यहां जिला मुख्यालय में नैनीताल विधान सभा की करीब 219.98 करोड़ यानी दो अरब से अधिक रुपयों की 142 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में कृष्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव 2023’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें : शादीशुदा महिला ने सोशल मीडिया पर डाला बच्चे का अश्लील वीडियो ! चाइल्ड पोर्नोग्राफी में मामला दर्ज..
‘नवीन समाचार’ को प्राप्त एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नैनीताल में 1328.13 लाख रुपयों की 8 योजनाओं का लोकार्पण एवं 20,669.62 लाख रुपयों की 134 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण हो रही योजनाओं में सर्वाधिक 353.26 लाख रुपए की तीन योजनाएं उत्तराखंड पेयजल निगम की हैं, जबकि पेयजल निगम की 4167.88 लाख रुपए की 21 योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाना प्रस्तावित है। वहीं उत्तराखंड जल संस्थान की 16 हजार 382.97 लाख रुपए की 112 योजनाओं का लोकार्पण होने जा रहा है। हालांकि इन योजनाओं में थोड़ा-बहुत परिवर्तन भी हो सकता है। इन सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़ें : 6 माह से पत्नी के रूप में साथ रही महिला की गला दबाकर हत्या कर कथित पति फरार….
जानकारी देते हुये जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी एम्स हेलीपैड ऋषिकेश से हैलीकाप्टर से चल कर अपराह्न 1 बजे कैलाखान हेलीपैड नैनीताल पहुंचेगे। यहां से वह सवा बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब आएंगे। उनका अपराह्न तीन बजे फ्लैट्स मैदान के पास नैनीताल विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें : 10 अप्रैल के अवकाश पर आई नई-अंतिम अपडेट…
इसके उपरांत वह शाम 4 बजे यहां से प्रस्थान कर 4.25 बजे भवाली और वहां से शाम 7.45 बजे हेलीकॉप्टर से राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस काठगोदाम एवं 8 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में आयोजित कृष्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव 2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में करेंगे। यह भी पढ़ें : हल्द्वानी: शादीशुदा महिला को भारी पड़ी गैर मर्द से दोस्ती, अश्लील फोटो व वीडियो खींचकर कर दी आफत…
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य नवीन समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











