नवीन समाचार, देहरादून, 15 फरवरी 2026 (Decisions in BJP Core Meeting)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) से राज्य की राजनीति से जुड़ा महत्वपूर्ण संकेत सामने आया है। ऋषिकेश (Rishikesh) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party-BJP) की कोर कमेटी की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) पर केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा स्पष्ट दिखा। बैठक में संगठन व सरकार के बीच समन्वय, 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर तक मजबूती पर विस्तार से मंथन हुआ।
नेतृत्व पर भरोसा और चुनावी रणनीति
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) विशेष रूप से मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार इन्होंने धामी सरकार की कार्यशैली, निर्णय क्षमता और योजनाओं के क्रियान्वयन की सराहना की। राजनीतिक गलियारों में इसे 2027 के विधानसभा चुनाव धामी के नेतृत्व में लड़ने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
पिछले कुछ महीनों से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर भी इस बैठक के बाद विराम लगता नजर आ रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि बुनियादी ढांचे के विस्तार, निवेश आकर्षण, धार्मिक पर्यटन विकास और महिला सशक्तिकरण योजनाओं से मुख्यमंत्री की जनस्वीकृति बढ़ी है।
कोर कमेटी का आकार छोटा, 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित कुछ वरिष्ठ बाहर
बैठक के बाद संगठनात्मक ढांचे में बदलाव भी चर्चा में रहा। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा (Vijay Bahuguna) और तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) को इस बार कोर कमेटी में स्थान नहीं मिला। पिछली कमेटी की तुलना में पांच सदस्य कम किए गये हैं। प्रदेश महामंत्रियों को भी इस बार समिति में शामिल नहीं किया गया।
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम (Dushyant Gautam) और सह प्रभारी रेखा वर्मा (Rekha Verma) बैठक में उपस्थित नहीं रहे। यह भी चर्चा में रहा। अलबत्ता, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) ने चर्चाओं को दबाने की कोशिश करते हुए कहा कि दोनों अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण शामिल नहीं हो सके।
बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार पर जोर
बैठक में आगामी चुनाव को देखते हुए त्रिस्तरीय रणनीति तय की गयी।
बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का निर्णय
कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
बूथ सम्मेलनों की शृंखला शुरू करने की योजना
कमजोर बूथों, जिनमें पिछले चुनावों में काम मत मिले, पर विशेष फोकस करने का निर्णय
निर्णय लिया गया कि आगामी 17 फरवरी को मुख्यमंत्री जिला अध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आगे सात मार्च से 14 अप्रैल तक मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।
23 मार्च को शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
भाजपा ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को बड़े राजनीतिक आयोजन की योजना बनाई है। लक्ष्य डेढ़ से दो लाख कार्यकर्ताओं की भागीदारी का रखा गया है। इसमें प्रधानमंत्री (Prime Minister) या गृहमंत्री (Home Minister) की उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्ट कार्ड में जिन मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी, उनमें शामिल हैं:
नकल-विरोधी कानून
समान नागरिक संहिता पहल (Uniform Civil Code-UCC)
भू-कानून संशोधन
धार्मिक अतिक्रमण पर कार्रवाई
निवेश समिट और औद्योगिक निवेश
चारधाम यात्रा अवसंरचना
पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया
सियासी विमर्श के केंद्र में क्या रहेगा
बैठक में जनसांख्यिकीय परिवर्तन (Demography Change) और धौलास भूमि प्रकरण (Dhaulas Land Case) जैसे मुद्दों को भी राजनीतिक विमर्श में प्रमुखता देने पर सहमति बनी। पार्टी विकास, सांस्कृतिक पहचान और सुरक्षा के मुद्दों को समानांतर रखकर चुनावी रणनीति आगे बढ़ाने के संकेत दे रही है।
क्यों महत्वपूर्ण है यह संकेत
यह बैठक केवल संगठनात्मक समीक्षा नहीं बल्कि 2027 की चुनावी दिशा तय करने वाला राजनीतिक संदेश मानी जा रही है। क्या स्थिर नेतृत्व भाजपा को तीसरी बार सत्ता तक पहुंचा पाएगा? इसका उत्तर आने वाले महीनों में संगठन की जमीनी सक्रियता और जनप्रतिसाद से स्पष्ट होगा। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Decisions in BJP Core Meeting) :
Decisions in BJP Core Meeting, Uttarakhand BJP Core Committee Meeting 2026, Pushkar Singh Dhami CM Face 2027 Election, BJP Booth Management Strategy Uttarakhand, Uttarakhand Political Strategy Update News, Uniform Civil Code Uttarakhand Political Impact, BJP Power Show March 23 Uttarakhand, Uttarakhand Government Report Card 4 Years, BJP Organizational Changes Uttarakhand, Dhami Leadership Political Analysis India, Uttarakhand Assembly Election Preparation, #UttarakhandPolitics #BJPStrategy #PushkarSinghDhami #Election2027 #Governance
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।